Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में टेम्प्रेचर 35°C:6 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, तीन दिन बाद और बढ़ेगा तापमान

    3 hours ago

    1

    0

    शहर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह के समय ही धूप तेज रही, जिसके चलते सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को करीब 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो सकती है। दोपहर में बदल सकता है मौसम वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और देर शाम के समय मौसम थोड़ा सामान्य रह सकता है, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। वातावरण में नमी की मात्रा करीब 40 प्रतिशत रहने से उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। आईएमडी के मुताबिक दोपहर में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इससे लोगों को राहत मिल सकती है। दो से तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान हवा की रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। हल्की हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज धूप के कारण दिनभर गर्मी बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तड़के बारिश, बिजली गिरने से एक की मौत:गर्मी से मिली राहत, आज दिन में भी आंधी और बारिश की संभावना
    Next Article
    एटीएस अधिकारी बनकर युवक से 6.48 लाख की ठगी:शाहजहांपुर में दिल्ली बम ब्लास्ट केस में फंसाने की धमकी, अलग-अलग नंबरों से कॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment