Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एत्मादपुर में शराब ठेके के पास मिला मजदूर का शव:सोमवार को काम पर जाने को बोलकर घर से निकला था, मंगलवार को मिली लाश

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में बरहन तिराहे के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पंचम बिहार निवासी 32 वर्षीय मजदूर शैलेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बरहन तिराहे के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त खंदौली रोड स्थित पंचम बिहार निवासी शैलेंद्र उर्फ सोनू के रूप में की। सोमवार सुबह घर से काम पर जाने को बोलकर निकला था परिजनों के अनुसार शैलेंद्र शटरिंग लगाने का काम करता था। वह सोमवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब 7 बजे जब परिजनों ने फोन किया तो उसने बताया कि वह भंडारे में जा रहा है और उसके लिए खाना न बनाया जाए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर दोबारा फोन किया गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह मृतक के पिता बाबूलाल ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा मंगल सिंह आगरा की एक फैक्ट्री में काम करता है, जबकि दूसरा बेटा वीरेंद्र सेना में तैनात है। शैलेंद्र सबसे छोटा और अविवाहित था। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर की उद्घाटन डेट कंफर्म:13 मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण, 5 लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत
    Next Article
    सुल्तानपुर में किसान मोर्चा ने ट्रंप-नेतन्याहू का पुतला फूंका:अमेरिका-इजरायल की युद्ध नीतियों और व्यापारिक डील का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment