Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में किसान मोर्चा ने ट्रंप-नेतन्याहू का पुतला फूंका:अमेरिका-इजरायल की युद्ध नीतियों और व्यापारिक डील का किया विरोध

    10 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय आह्वान पर अमेरिका और इजरायल की युद्ध नीतियों तथा व्यापारिक डीलों के विरोध में आयोजित किया गया था। संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित हुआ। उन्होंने कहा, “यह विरोध अमेरिका और इजरायल द्वारा थोपे गए युद्ध के खिलाफ है। जिस तरह से अमेरिका और इजरायल ने ईरान और अन्य क्षेत्रों में युद्ध की स्थिति पैदा की है, हम उसके विरोध में आज 'प्रतिरोध दिवस' मना रहे हैं।” पांडेय ने आगे कहा कि मोर्चा ट्रंप द्वारा जबरन थोपी गई व्यापारिक डील का भी कड़ा विरोध करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवसर पर कोई ज्ञापन नहीं सौंपा गया, बल्कि इसे 'प्रतिरोध दिवस' के रूप में मनाया गया और इसी के तहत ट्रंप व नेतन्याहू का पुतला दहन किया गया। भविष्य की रणनीति के बारे में शारदा प्रसाद पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी और आंदोलन को बढ़ाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एत्मादपुर में शराब ठेके के पास मिला मजदूर का शव:सोमवार को काम पर जाने को बोलकर घर से निकला था, मंगलवार को मिली लाश
    Next Article
    भदोही में तैनात सिपाही का गोंडा में बड़ा फर्जीवाड़ा:कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत 4 पर केस, धोखे से जमीन बैनामा कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment