Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के 8 लोग बीमार:चावल-लौकी की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ली जानकारी

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस के हसायन ब्लॉक के कटाई गांव में एक ही परिवार के आठ सदस्य फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हो गए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात खाने में चावल और लौकी की सब्जी बनाई थी। रात में बचे हुए चावल-लौकी की सब्जी खाने के लगभग एक घंटे बाद, रात 10 बजे से उन्हें पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिवार के सभी प्रभावित सदस्य इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचे। इमरजेंसी पर तैनात चिकित्सक ने तुरंत सभी मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव राय और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार कटाई गांव पहुंचे। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की टीम, डॉ. उपेंद्र कुमार के निर्देशन में, मरीजों का उपचार कर रही थी। सीएमओ डॉ. राय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। प्रारंभिक जांच में बीमारी का कारण फूड प्वाइजनिंग माना जा रहा है। गांव में किए गए सर्वेक्षण में प्रभावित घर के अलावा आसपास के किसी अन्य घर में ऐसी कोई बीमारी नहीं पाई गई। गांव में टीम ने पहुंच कर देखी स्थिति स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया। इस शिविर में कुल 38 मरीजों को दवाएं देकर उपचारित किया गया। इनमें 6 बुखार के रोगी, 6 खुजली के रोगी, 7 सर्दी-जुकाम के रोगी, 2 पेट दर्द के मरीज और अन्य जोड़ों में दर्द व आंखों में संक्रमण जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। गांव की स्थिति सामान्य बताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक ने समता सम्मेलन में लोगों को किया जागरुक:यूजीसी विनियम 2026 पर सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का आह्वान
    Next Article
    जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में नई प्रबंध समिति का गठन:रामजीवन सिंह बने सभापति, प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment