Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुफेरे भाई की बारात में आई मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप:लखीमपुर में दावत के दौरान बहला-फुसलाकर खेत में ले गए दो युवक, एक दूसरे समुदाय का

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर-खीरी में अपने फुफेरे भाई की बारात में आई मूक-बधिर नाबालिग (14) के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप कर दिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर टेंट से करीब 50 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में ले गए और बारी-बारी से रेप किया। इसी दौरान दावत में आई एक अन्य लड़की शौच के लिए खेत की तरफ गई तो उसने आरोपियों को दरिंदगी करते हुए देखा। लड़की ने शोर मचा दिया तो ग्रामीण मदद को दौड़े। भीड़ को आता देख दोनों आरोपी पीड़ित दिव्यांग को खेत में ही बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। युवकों की दरिंदगी के कारण नाबालिग की हालत बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल नजदीकी सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल है। दरअसल बताया जा रहा है कि पीड़ित दिव्यांग नाबालिग अनुसूचित जाति से हैं, जबकि आरोपियों में से एक युवक दूसरे समुदाय से है। फिलहाल सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सिंगाही थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए... पूरी घटना सिलसिलेवार जानिए... सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग लड़की अपने फुफेरे भाई की बारात में पड़ोसी गांव में आई थी। शुक्रवार शाम घर में शादी का फंक्शन चल रहा था। घर के पास में ही टेंट सजा हुआ था। सभी रिश्तेदार और बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की आवाज का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले गांव के जावेद (28) और छोटू नामक दो युवक दिव्यांग नाबालिग के पास पहुंचे और शाम करीब 7:30 बजे उसे बहला-फुसलाकर टेंट से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गए। जहां युवकों ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। मूक-बधिर होने के कारण नाबालिग मदद के लिए चिल्ला तक नहीं सकी। दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। इसी दौरान बारात में शामिल होने आई एक और लड़की रात करीब 8:00 बजे शौच के लिए टेंट से खेत की तरफ आई तो उसने दोनों आरोपियों को नाबालिग से दुष्कर्म करते हुए देखा। लड़की ने शोर मचा दिया। बारात में मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ तो दोनों आरोपी पीड़ित दिव्यांग को खेत में बदहवास हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस को बरामद हुए फटे हुए कपड़े ग्रामीणों की सूचना पर एसपी ख्याती गर्ग, एएसपी पवन गौतम समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान खेत से पीड़ित नाबालिग के फटे हुए कपड़े और अंडरगारमेंट्स बरामद हुए। नाबालिग को तुरंत निघासन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की मिन्नत के बाद शादी इस घटना को लेकर बाराती भड़क गए। दूल्हा (दिव्यांग का फुफेरा भाई) नाराज हो गया। शादी का फंक्शन थम गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दूल्हे को काफी समझाया। इसके बाद सुबह काफी सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की गईं और बारात को विदा किया गया। गांव में तनाव, छह थानों की फोर्स तैनात इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार दोनों आरोपियों में से एक युवक दूसरे समुदाय का है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर देर रात ही गांव में छह थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है नाबालिग परिवार के लोगों ने बताया- पीड़ित दिव्यांग का पिता मजदूरी करता है। पीड़िता चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। वह जन्म से ही मूक-बधिर है, इसके कारण वह कभी स्कूल भी नहीं जा सकी। केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी एएसपी पवन गौतम ने बताया- परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता मूकबधिर है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर...VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन भाभी उससे ब्रेकअप कर चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया नगर पालिका बोर्ड बैठक में परिसीमन पर हंगामा:कई प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, सदस्यों में तीखी नोकझोंक
    Next Article
    मऊ में आज यहां होगी बिजली कटौती:विद्युतीकरण कार्य के लिए कई फीडर 4 घंटे प्रभावित रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment