Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के गुफा मंदिर पर पुलिस की सघन जांच:ऑपरेशन खोज के तहत सघन चेकिंग, भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान भी चला

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर "ऑपरेशन खोज" के तहत गुफा मंदिर परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) टीम ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान भी प्रभावी ढंग से संचालित किया। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर, आसपास के मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने विशेष रूप से बाहरी जनपदों से आए व्यक्तियों पर नज़र रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान, भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए गए व्यक्तियों को समझाया गया और उन्हें पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे संगठित गिरोहों द्वारा कराई जा रही भिक्षावृत्ति को बढ़ावा न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि "ऑपरेशन खोज" का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा बच्चों और महिलाओं की तलाश करना, मानव तस्करी को रोकना और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इसी क्रम में धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान नागरिकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए और सतर्क रहने की सलाह दी गई। बागपत पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर आजाद बोले- ट्रंप हमारे पीएम को भी धमका चुका:देश की बात आई तो युवा मुंहतोड़ जवाब देगा, मेरठ अग्निकांड पीड़ितों से मिले
    Next Article
    श्रावस्ती में झाड़ियों में मिला मजदूर का शव:सिर पर चोट के निशान, नशे का आदी था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment