Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में धारदार हथियार से चालक की हत्या:आरोपी फरार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-135 स्थित डूब क्षेत्र में शनिवार देर रात एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बदायूं निवासी 45 वर्षीय राकेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। राकेश यादव नोएडा में मिक्सर गाड़ी चलाने का काम करते थे और वाजिदपुर गांव के पास एक प्लांट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। शनिवार को उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं, जिसके कारण वह रात में अकेले थे। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राकेश के भांजे को घटना की जानकारी दी। जब राकेश का फोन नहीं उठा, तो भांजा उनके कमरे पर पहुंचा और वहां का भयावह दृश्य देखकर उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और फिर पुलिस को सूचित किया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि राकेश के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई वार किए गए हैं। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि राकेश तीन साल पहले बदायूं से काम की तलाश में नोएडा आए थे। उनके दो बेटे और एक बेटी गांव में रहते हैं। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन दो लोगों पर हत्या का शक जताया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल कॉल डिटेल भी जांची जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में झाड़ियों में मिला मजदूर का शव:सिर पर चोट के निशान, नशे का आदी था मृतक
    Next Article
    आगरा में कहीं फूल तो कहीं बरस रहा गुलाल:प लोक गीतों पर झूमे लोग, शहर भर में आयोजित हो रहे होली मिलन समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment