Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया नगर पालिका बोर्ड बैठक में परिसीमन पर हंगामा:कई प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, सदस्यों में तीखी नोकझोंक

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया नगर पालिका परिषद देवरिया की बोर्ड बैठक बापू भवन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। सदन की कार्यवाही पिछली बोर्ड बैठक की पुष्टि के साथ शुरू हुई। इसके बाद जलकल अनुभाग द्वारा प्रस्तुत आगणनों पर विचार किया गया। नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए तैयार अनुमानित व्यय को सदन के समक्ष रखा गया, जिस पर चर्चा के बाद स्वीकृति दी गई। बैठक के दौरान वार्ड संख्या 32 के सभासद तस्लीम मल्लिक अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे थे। इसी बीच वार्ड संख्या 25 के सभासद रमेश मल्ल ने विरोध जताते हुए उन पर अपने क्षेत्र में ही कार्य कराने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर दोनों सभासदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे सदन में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। अन्य सभासदों और अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अध्यक्ष ने परिसीमन की जांच के लिए एक समिति गठित करने की बात कही। इसके अतिरिक्त, नगर विकास अनुभाग-9, लखनऊ के पत्रांक 925/नौ-9/2025 के तहत निर्धारण सूची में संशोधन एवं परिवर्तन उपविधि तैयार करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रवि कुमार शुक्ला के प्रार्थना पत्र के क्रम में शुल्क निर्धारण का प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत किया गया। सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सदन ने बहुमत अथवा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में पवन जायसवाल, मनोज गोयल, अमित कुमार मिश्रा, जयप्रकाश शर्मा, रमेश मल्ल, तस्लीम मल्लिक, बृजेश यादव, जावेद आलम, गौहर अली, संजय मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, अजय कुमार, प्रवीण यादव, निर्मला, रूपा शुक्ला, माला देवी, माया देवी, वंदना देवी, प्रियंका वर्मा, अनिता देवी, इंदू देवी, नादरा तब्बसुम, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, सौरभ तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पिन्टू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सहायक अभियंता जयराम यादव, अवर अभियंता पूजा, सहायक अभियंता (जल) अनुग्रह नारायण सिंह, अवर अभियंता (जल) प्रदीप कुमार, राजप्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या:दोनों के शव एक साथ दफनाए गए, मरने से पहले लिखा- मेरी जान ही इस दुनिया में नहीं तो मैं जी के क्या
    Next Article
    फुफेरे भाई की बारात में आई मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप:लखीमपुर में दावत के दौरान बहला-फुसलाकर खेत में ले गए दो युवक, एक दूसरे समुदाय का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment