Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में गवना कार्यक्रम के दौरान युवक पर हमला:नकदी और सोने की चेन लूटी, घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में गुरुवार देर रात गवना कार्यक्रम के दौरान मारपीट और लूट की घटना सामने आई। सलेमपुर से गवना में आए एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया और नकदी व सोने की चेन छीन ली। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती राय निवासी विवेक कुमार यादव की शादी दो वर्ष पूर्व बनकटिया गांव निवासी रमेश यादव की पुत्री से हुई थी। 19 फरवरी को गवना की रस्म के लिए परिजन और पड़ोस के करीब आठ लोग गांव पहुंचे थे। सभी लोग लड़की के घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ठहरे हुए थे। मोबाइल लेकर जा रहा था युवक, रास्ते में घेरकर पीटा बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे विवेक ने अपने चचेरे भाई प्रज्ञानंद यादव (22) को मोबाइल लेकर लड़की के घर जाने को कहा। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो-तीन लोगों ने उसे डंडों से हमला कर घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। 35 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार आरोप है कि हमलावर युवक के पास मौजूद लगभग 35 हजार रुपये नकद और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भटनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। गवना जैसे पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए AI डिवाइस:कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल को AI इम्पैक्ट समिट में मिला अचीवमेंट सर्टिफिकेट
    Next Article
    गोंडा में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई:पांच गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment