Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइलेरिया की दवा से 3 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी:अभियान के बाद गांव में दहशत, स्वास्थ्य विभाग ने बताया सुरक्षित

    13 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा का सेवन करने के बाद तीन महिलाओं की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर और असमंजस का माहौल है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दवा को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चंदिया हजारा निवासी ललिता (पत्नी विवेक मालिक) और रीना (पत्नी रॉबिन) की तबीयत अचानक खराब हो गई। दोनों महिलाओं को लगातार उल्टियां, अत्यधिक कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। इसी गांव की एक अन्य महिला बसंत (पत्नी वीरेंद्र दास) की हालत सोमवार को ही बिगड़ गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इन तीनों महिलाओं ने 13 फरवरी को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई दवा का सेवन किया था। इस पूरे मामले पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि CHC में भर्ती महिलाओं की स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं ने दवा 13 फरवरी को खाई थी, इसलिए वर्तमान में तबीयत बिगड़ने का कारण कुछ और भी हो सकता है। दूसरी ओर, सीएमओ आलोक कुमार ने दवा की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जनपद में फाइलेरिया मुक्ति के लिए दवा वितरण का अभियान चल रहा है और यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति खाली पेट दवा का सेवन करता है, तो उसे उल्टी की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, यदि किसी के शरीर में फाइलेरिया फैलाने वाले परजीवी मौजूद हैं, तो दवा अपना असर दिखाते समय प्रतिक्रिया कर सकती है, जिससे सिर दर्द या उल्टी महसूस होना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। अफवाहों से बचने की अपील घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सक्रिय हो गई है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। डॉक्टरों ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर तुरंत नजदीकी केंद्र पर संपर्क करें और भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद जावेद अली खान बोले- 2027 में सरकार बनेगी:संभल में कहा- छोटे-बड़े सभी लोगों के आने से पार्टी की ताकत बढ़ी
    Next Article
    विधायक ने जल शक्ति मंत्री से पूछा 'हर घर पानी':प्रभुनारायण ने पुराने वादे की दिलाई याद, अधूरी पाइपलाइन पर मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment