Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद जावेद अली खान बोले- 2027 में सरकार बनेगी:संभल में कहा- छोटे-बड़े सभी लोगों के आने से पार्टी की ताकत बढ़ी

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की संभल भाजपा को झटका लगा है।माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी की चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के उमेश चंद्र दिवाकर ने 200 समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन राज्यसभा सांसद जावेद अली खान की मौजूदगी में थाम लिया। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ रही है बड़े से लेकर बड़े छोटे सभी लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं और 2027 में सरकार बनेगी। जनपद संभल के जिला कलेक्ट्रेट बहजोई कस्बा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर एक लहर चली है भारतीय जनता पार्टी के शासन से लोग दु:खी हो गए हैं, त्रस्त हो गए हैं। वह सब समाजवादी पार्टी का रुख कर रहे हैं और 2027 में सरकार बनेगी, प्रदेश के अंदर ऐसे हालात बन गए हैं। ​पार्टी में जितने लोग आएं, हमारे नेता अखिलेश यादव ने कल कहा है कि समाजवादी पार्टी में छोटा हो, बड़ा हो, स्मॉल हो, बिग हो, सब लोगों का स्वागत है। सांसद ने कहा कि भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में प्रदेश स्तर के उमेश दिवाकर ​बड़े लोकप्रिय कार्यकर्ता थे, आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और हमारे सभी साथियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया है। समाजवादी पार्टी को उनके आने से मजबूती मिलेगी। ​यह तो अब पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर लहर सी उठी है कि दूसरे दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में लोग आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर शामिल हो रहे हैं। उससे पार्टी की ताकत और प्रभाव क्षेत्र में बढ़ रहा है, जो 2027 में सरकार बनाने के रूप में पूरे प्रदेश के सामने आएगा। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ब्लॉक बहजोई क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। उमेश चंद दिवाकर सहित 200 क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एबॉर्शन में हालत बिगड़ी तो प्रेमी छोड़कर भागा:20 साल की प्रेमिका की जान खतरे में आई, ऑपरेशन कर निकालनी पड़े बच्चेदानी, तीन पर FIR
    Next Article
    फाइलेरिया की दवा से 3 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी:अभियान के बाद गांव में दहशत, स्वास्थ्य विभाग ने बताया सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment