Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइव-स्टार होटल में 22 साल के साइंटिस्ट की लाश मिली:एक दिन पहले लखनऊ आए थे, सदमें में मां बेहोश; बैटरी वाला ट्रैक्टर बनाया था

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में 22 साल के वैज्ञानिक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 11 बजे कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वैज्ञानिक की लाश बेड पर मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे में डेडबॉडी के नीचे और आसपास उल्टी (वोमिटिंग) पड़ी थी। फूड पॉइजनिंग और हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वैज्ञानिक महराजगंज जिले के रहने वाले थे। पिता किसान हैं। खेती-किसानी देखकर वैज्ञानिक ने बैटरी से चलने वाला इकोफ्रेंडली ट्रैक्टर बनाया था। बेटे की मौत से मां सदमे में हैं। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। मामला विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित नोवोटेल का है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे होटल में आकर रुके थे। एसीपी विभूति खंड सौम्या पांडे ने बताया पुलिस जब कमरे में घुसी तो अंदर राहुल का सामान रखा था। इसके अलावा कुछ खाने-पीने का सामान रखा था। राहुल बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। नीचे और आसपास उल्टी (वोमिटिंग) पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य कलेक्ट किए हैं। 3 तस्वीरें देखिए- रिसर्च और पढ़ाई दोनों कर रहे थे राहुल महराजगंज जिले के सिसवा बाजार के बीजापार आसमान छपरा गांव के रहने वाले राहुल सिंह (22) युवा साइंटिस्ट थे। वे गोरखपुर के एबीसी पब्लिक स्‍कूल दिव्‍यनगर में 6 साल पहले जब 12वीं के छात्र थे, तब उन्होंने बैटरी वाला ट्रैक्टर बनाया था। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के डिजाइन इनोवटर एंड इंक्‍यूशन सेंटर में इनोवेटर थे। वहीं पर रिसर्च और पढ़ाई कर रहे थे। राहुल ने 13 साल की उम्र से लगातार तीन साल इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में पहला स्‍थान हासिल किया। साल 2018 में रोटी मेकर, 2019 में बैटरी से चलने वाली इको-फ्रैंडली साइकिल और 2020 में कोरोना संकट काल में ऑनलाइन हुए इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में उन्‍होंने बैटरी चालित ट्रैक्‍टर बना दिया। ट्रैक्टर की बैटरी चार्ज करने की जरूरत नहीं राहुल का बनाया ट्रैक्‍टर पूरी तरह से ईको-फ्रैंडली है। बैटरी से चलने की वजह से इसमें आवाज नहीं होती है। इसमें ईधन (डीजल-पेट्रोल) का प्रयोग नहीं होने से वायु प्रदूषण से भी ये पूरी तरह से मुक्त है। 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले इस ट्रैक्‍टर से 3 घंटे में एक एकड़ खेत की जुताई की जा सकती है। राहुल ने इसकी बैटरी और मोटर भी खुद ही बनाया था। राहुल ने बताया था कि इसकी बैटरी को चार्ज करने की जरूरत नहीं है। वह ट्रैक्‍टर के चलने के साथ ही खुद ही चार्ज होती रहेगी। ट्रैक्टर में गियर नहीं लगता, डेढ़ क्विंटल वजनी राहुल ने ट्रैक्टर चार इंडिकेटर भी लगाए। इसके साथ ही इसमें दो हेडलाइट हैं, जो देर शाम को भी खेत को जोतने में भी मदद करेगी। इसके साथ ही उन्‍होंने इसमें पावर स्टेयरिंग लगाया है, जिससे ट्रैक्‍टर हल्का चले। साथ ही एक स्विच भी दिया है। इसे यूज करने पर ट्रैक्‍टर आगे या पीछे की ओर चल सकता है। यही नहीं इस ट्रैक्‍टर में गियर लगाने की जरूरत भी नहीं है। इसे चलाना भी काफी आसान है। इसकी बैटरी आगे की तरफ बोनट के नीचे रखी गई है। इसके साथ ही उसे ठंडा रखने के लिए चार पंखे भी अंदर लगे हैं। इसका वजन डेढ़ क्विंटल के करीब है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- रेलवे अफसर की पत्नी फूट-फूटकर रोई, बोली- जान दे दूंगी : पति को पीटने वाले RPF जवान बर्खास्त हों; यूपी में हजारों रेलकर्मी सड़क पर उतरे आगरा में रेलवे अफसर को प्लेटफॉर्म पर घसीटकर पीटने के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन तेज हो गया है। पीड़ित डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र चाहर की पत्नी हरेंद्री चाहर ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे मीडिया से कहा- अगर दोषी RPF जवानों को बर्खास्त नहीं किया गया, उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो मैं जान दे दूंगी। उन्होंने रोते हुए कहा- इतनी बेरहमी से मेरे पति को पीटा गया कि घटना का वीडियो देखा भी नहीं जा रहा है। मैं अपने पति के लिए ऐसा कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। अगर न्याय नहीं मिला, पति का सम्मान वापस नहीं आया तो मैं जान दे दूंगी। इतना कहते हुए वह साड़ी से चेहरा ढककर बिलख पड़ीं। फूट-फूट कर रोने लगीं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहुबली बृजभूषण ने डेढ़ करोड़ का गिफ्ट दिया:'झांसी से चुनाव लड़ेंगे' पूछने पर केशव झल्लाए, बीवी ने पकड़ा मास्टर पति का रोमांस
    Next Article
    यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी:4543 अभ्यर्थी चयनित, 954 महिलाएं अफसर बनीं; 22 जुलाई को जारी होंगे नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment