Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी:4543 अभ्यर्थी चयनित, 954 महिलाएं अफसर बनीं; 22 जुलाई को जारी होंगे नंबर

    1 day ago

    1

    0

    यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे जारी कर दिया गया। कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 954 महिलाएं शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी है। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत (Normalized) नंबर 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। भर्ती बोर्ड जल्द एक अलग से नोटिस जारी करेगा। अभ्यर्थी उसी दिन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे। 7 मई को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में कराई थी। ऑनलाइन आवेदन अगस्त-सितंबर 2025 में मांगे गए थे। 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था। 10,77,403 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 7 मई को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। 12,333 अभ्यर्थी पास हुए और 10 लाख 65 हजार 70 अभ्यर्थी फेल हो गए थे। अभ्यर्थियों ने 160 सवालों में से 20 पर आपत्ति जताई थी। 8 सवाल के विकल्प गलत निकले। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को इन सवालों के नंबर दिए गए थे। इसी दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी के ‘पंडित’ विकल्प वाले सवाल पर विवाद हुआ था। हालांकि, बोर्ड ने इस सवाल में कोई बदलाव नहीं किया। किस पद पर कितने अभ्यर्थी चयनित, जानिए… 15 से 17 जून तक डीवी और पीएसटी, 9758 अभ्यर्थी दौड़ में हुए थे शामिल 15 जून से 17 जून 2026 तक डॉक्यूमेंट की जांच (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का आयोजन किया गया, जिसमें 11,637 अभ्यर्थी पास हुए। इसके ठीक बाद 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक दौड़ यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कराई गई, जिसे 9,758 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया। बोर्ड ने कुल 4,543 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया है। कैटेगरी के हिसाब से देखें तो सामान्य वर्ग से कुल 1,200 अभ्यर्थी, ओबीसी के 2,240, एससी के 1,017 और एसटी कैटेगरी के 86 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा में बेटियों ने भी कमाल किया है और कुल 954 महिला अभ्यर्थियों ने सब-इंस्पेक्टर का पद हासिल कर गौरव बढ़ाया है। सिलेक्शन प्रोसेस क्या था? ऑनलाइन लिखित परीक्षा: 400 मार्क्स के लिए 160 सवाल डॉक्यूमेंटेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) मेडिकल जांच और कैरेक्टर वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न क्या था? एग्जाम 4 सेक्शन में बांटा गया था। हर सही सवाल के 2.5 मार्क्स थे। 0.5 नंबर की नेगेटिव मार्किंग थी। ****************** यह खबर भी पढ़िए… यूपी बोर्ड ऑफिस में फेल स्टूडेंट को बना रहे टॉपर:20 हजार में 95% मार्क्स, वॉट्सएप पर भेजी मार्कशीट; कॉपियां निकालकर बढ़ा रहे नंबर हेलो, बोर्ड ऑफिस से बोल रहे हैं। आपने स्क्रूटनी का फॉर्म भरा था? लास्ट चांस दे रहे हैं। 8 हजार रुपए दीजिए, 2 विषय के नंबर बढ़ा देंगे।’ खुद को यूपी बोर्ड ऑफिस का डेटा एंट्री ऑपरेटर बताने वाले व्यक्ति ने 12वीं की मार्कशीट में मार्क्स बढ़ाने के ये रेट बताए। डेटा एंट्री ऑपरेटर ने कॉपियों की स्क्रूटनी कराने वाली छात्रा को फोन किया और रुपए मांगे। नंबर बढ़ाने के इस गिरोह को एक्सपोज करने के लिए दैनिक भास्कर की महिला रिपोर्टर छात्रा की मौसी बनी। नंबर बढ़ाने वालों से बात कर इस खेल की तह तक गए। प्रयागराज बोर्ड ऑफिस और गोरखपुर रीजनल ऑफिस के दलालों और कर्मचारियों से मिलकर डील की। पढ़िए, पूरा इन्वेस्टिगेशन…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाइव-स्टार होटल में 22 साल के साइंटिस्ट की लाश मिली:एक दिन पहले लखनऊ आए थे, सदमें में मां बेहोश; बैटरी वाला ट्रैक्टर बनाया था
    Next Article
    संभल में ईदगाह-मस्जिद ढहाईं, 6 घंटे चला बुलडोजर:5 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया; VIDEO में ऑपरेशन जमींदोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment