Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक Har Ghar Tiranga अभियान के तहत दुनिया भर में मनाया गया Independence Day

    14 hours ago

    1

    0

    देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत का तिरंगा दुनिया भर में पूरब से पश्चिम की ओर एक प्रतीकात्मक यात्रा कर रहा है और फिजी से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक दुनिया भर में मौजूद भारतीय मिशनों में इसे लगातार फहराया जा रहा है। इस पहल का नाम ‘सूर्यपथ तिरंगा’ रखा गया है। यह हर घर तिरंगा अभियान का ही एक हिस्सा है—एक ऐसा राष्ट्रीय और वैश्विक कार्यक्रम जो भारतीयों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस मनाते समय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।इस पहल की शुरुआत प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीपीय देश फिजी में भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे (स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे) हुई, जहां उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने सुवा स्थित ‘इंडिया हाउस’ में तिरंगा फहराया। इसके बाद यह झंडा भारतीय मिशनों के जरिए पश्चिम की ओर बढ़ा और न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमा, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, उज्बेकिस्तान, ओमान, यूएई, कतर, कुवैत और सऊदी अरब में जश्न मनाया गया। इसके बाद झंडा फहराने का यह कार्यक्रम एशिया, अफ्रीका और यूरोप में आगे बढ़ा, जिसमें इथियोपिया, रूस, केन्या, इजराइल, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, लातविया, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, नीदरलैंड, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, मोरक्को और आइसलैंड में स्थित भारतीय मिशन शामिल थे।इसे भी पढ़ें: Vladimir Putin ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दीअमेरिकी महाद्वीप की बात करें तो, ब्राजील, सूरीनाम, गुयाना, अर्जेंटीना, त्रिनिदाद और टोबैगो, डोमिनिकन रिपब्लिक, कोलंबिया, कनाडा (ओटावा और टोरंटो), जमैका, अमेरिका (न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन), पेरू और मैक्सिको में भारतीय मिशनों पर भारतीय झंडा फहराया जाएगा। दिन का आखिरी झंडा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास फहराएगा, जहां भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:30 बजे रिले का समापन होगा। वेलिंगटन में, भारतीय समुदाय के 500 से ज्यादा लोगों और स्थानीय दोस्तों ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हिस्सा लिया।इसे भी पढ़ें: Red Fort पर 80वें Independence Day पर गूंजा वंदे मातरम्, PM Modi ने 75 मिनट का भाषण दियावहां उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी ने तिरंगा फहराया और देश के नाम राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर सुनाया। समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फ़ी अभियान में भी भाग लिया। बीजिंग में, भारतीय समुदाय के सदस्यों और “भारत के दोस्तों” की मौजूदगी में, बारिश के बावजूद राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति के संबोधन के कुछ अंश पढ़कर सुनाए।टोक्यो में, भारतीय राजदूत नगमा मल्लिक ने दूतावास में तिरंगा फहराया और देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन पढ़कर सुनाया। स्पेन में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक भारतीय तिरंगा साथ रखें और भारतीयों को ‘हर घर तिरंगा’ का जोश फैलाने के लिए प्रेरित करें।” भारत के संस्कृति मंत्रालय ने पहले एक बयान में कहा था कि इस पहल का मकसद स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भारतीय मिशनों और दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय की भागीदारी को उजागर करना और अलग-अलग टाइम जोन में एक साझा, लगातार चलने वाले जश्न का एहसास पैदा करना है। इस रिले के तहत शामिल प्रमुख राजनयिक केंद्रों के अलावा, विदेशों में कई अन्य दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में भी भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने PM Modi के सप्तधारा मंत्र को आत्मनिर्भरता हासिल करने का मजबूत आधार बतायादुबई में, महावाणिज्य दूत विष्णु वर्धन रेड्डी ने भारत के महावाणिज्य दूतावास में तिरंगा फहराया और भारत-यूएई के मज़बूत रिश्तों और भारतीय समुदाय के योगदान पर ज़ोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel के राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर भारत से घनिष्ठ मित्रता और मजबूत करने की जताई उम्मीद
    Next Article
    जिन्हें लगता था भारत राष्ट्र के रूप में टिक नहीं पाएगा, बिखर जाएगा, सबको करारा जवाब हैं भारत के ये 80 साल!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment