Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी तो चोर होते हैं...कहकर एयरफोर्स जवान को पीटा:कानपुर में पुलिस ने 70 थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फटा, शरीर पर पिटाई का निशान

    12 hours ago

    1

    0

    'मैं रात 11 बजे बाइक से वापस आ रहा था, तभी मिलन गेस्ट हाउस के पास एक सफेद बोलेरो रुकी। उसमें पुलिस वाले थे। पहले मेरा नाम पूछा। फिर कहा तुम्हारे पापा क्या करते हैं। मैंने कहा कि वह नहीं हैं। इस पर कहा बाप का कोई नाम तो होगा। मैंने कहा मैं फौजी हूं, सही से बात कीजिए। तो वह बोले- फौजी तो चोर होते हैं।' 'इतना कहकर मेरा कॉलर पकड़ लिया। मैंने छुड़ाया तो कॉलर फट गया। फिर मैं वीडियो बनाने लगा तो फोन छीन लिया। दो-चार और लोगों को बुलाकर मुझे गाड़ी में डाला और थाना में ले आए। रात में बहुत पीटा। कम से कम 70-80 थप्पड़ मारे हैं। पीठ में मारा। कान में मारा। कान का पर्दा फट गया। फोन लेकर बोल रहे हैं नहीं लिया है।' यह कहना है एयर फोर्स के जवान नितीश सचना का। कानपुर के एयरफोर्स अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा है। उनका आरोप है कि उनके पुलिस ने मारपीट की है। उनकी मां ने डीसीपी साउथ से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। इसकी जांच एडीसीपी को सौंपी गई है। यह घटना 19 फरवरी की है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… रात भर थाने में रखा, थप्पड़ बरसाए, मोबाइल भी छीना घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव के रहने वाले नितीश सचान (26) कार एयरफोर्स में तैनात हैं। वह पोरल यानी जहाज मेंटीनेंस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती गुजरात के जामनगर एयर फोर्स स्टेशन पर है। इन दिनों वह अपने घर आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात वह नौरंगा गांव निवासी अपने दोस्त अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से रात में वापस आने पर रात करीब 11:30 बजे मूसानगर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने रोका। वह लोग सफेद बोलेरो पर थे। पुलिस वालों ने पहले नाम पूछा। पिता की जानकारी देने पर अभद्रता की। अपना परिचय फौजी का दिया तो गाली-गलौज की। बोले-फौजी चोर होते हैं। विरोध करने पर गाड़ी में लादकर थाने ले गए। वहां पिटाई की। इतना पीटा कि बाएं कान का पर्दा फट गया। एक आंख पूरी काली हो गई। इसके साथ ही पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। शांतिभंग की कार्रवाई के बाद छोड़ा बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर पुलिस उसे घाटमपुर सीएचसी ले गई। वहां से कानपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई। शांति भंग की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन कानपुर स्थित सेवेन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। तीन दिनों से एयर फोर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब नितीश सचान की मां रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने अब डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से मिलकर उन्हें पूरी घटना बताई। प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। डीसीपी बोले- कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उन्हें जवान की मां ने शिकायत पत्र दिया है। घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर प्राइवेटकर्मी की मौत:सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
    Next Article
    कानपुर में होली पर 600 करोड़ के कारोबार का अनुमान:‘वोकल फॉर लोकल’ के असर से बाजार में स्वदेशी रंगों की धूम, रंग, पिचकारी और मिठाइयों की बिक्री में उछाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment