Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म मातृभूमि का गाना 'चांद देख लेना' रिलीज:गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच इमोशनल लव स्टोरी दिखी

    2 hours ago

    1

    0

    सलमान खान ने अपने फैंस को ईद से पहले खास तोहफा दिया है। बुधवार को सलमान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया फिल्म "मातृभूमि" का गाना "चांद देख लेना" रिलीज किया गया है। गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है और इसको सिंगर निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी ने गाया है। यह गाना पुराने दौर के सच्चे प्यार की याद दिलाता है। यह एक सैनिक की ड्यूटी और उसके रिश्तों के बीच की इमोशनल जर्नी को खूबसूरती से दिखाता है। यह गाना चांद के इमोशनल महत्व को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो ईद और करवा चौथ दोनों का अहम हिस्सा है। जहां ईद पर चांद का दिखना जश्न और मिलन का प्रतीक है, वहीं करवा चौथ पर यह प्यार, इंतजार और भरोसे को दर्शाता है। गाना इन दोनों परंपराओं को भावनाओं और उम्मीद के जरिए एक साथ पिरोता है। देखें गाने की झलक- गौरतलब है कि फिल्म के टाइटल ट्रैक "मातृभूमि" को लोगों ने खूब पसंद किया और इसे यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद वेलेंटाइन डे पर गाना "मैं हूं" गाना रिलीज हुआ था। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे अब बदलकर 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' कर दिया गया है। यह बदलाव फिल्म की कहानी के गहरे जज्बात और जंग के बीच इंसानियत के संदेश को दर्शाने के लिए किया गया है। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी के कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन:10 साल नौकरी के बाद आउटसोर्सिंग पर कर रहे, कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
    Next Article
    अमेरिका की वर्ल्ड कप जर्सी की कहानी:2022 के विद्रोह के बाद खिलाड़ियों ने खुद तय की 2026 की डिजाइन; अवे जर्सी तो नाइट क्लब में पहन सकते हैं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment