Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस पर छापा, बिल नहीं दिखा पाए:बुलंदशहर में खाद्य विभाग ने 9 नमूने लिए, कई उत्पाद मिले संदिग्ध

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई होली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। यह अभियान आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। टीम ने तहसील सिकन्द्राबाद स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस पर भी छापा मारा। यहां से घी (पतंजलि ब्रांड), चिली सॉस, मल्टी सोर्स खाद्य तेल, शहद (एपिस हिमालय ब्रांड) और कच्ची घानी सरसों तेल सहित कुल 5 नमूने एकत्र किए गए। वेयरहाउस के स्टोर मैनेजर मौके पर संबंधित खाद्य पदार्थों के बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि बिल संबंधी जानकारी कंपनी के हेड ऑफिस से उपलब्ध कराई जाएगी। जनवरी में लिए गए पतंजलि घी के एक नमूने का बिल भी पहले उपलब्ध नहीं कराया गया था। उस नमूने को प्रयोगशाला ने असुरक्षित घोषित किया था। इसी अभियान के तहत एक अन्य टीम ने तहसील प्रशासन के साथ शिकारपुर क्षेत्र में लवकेश स्वीट्स हाउस पर छापेमारी की। यहां से बर्फी और पनीर के 2 नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त, गांव बीछा में बलवंत डेयरी से दूध का एक नमूना और औरंगाबाद स्थित विशाल के प्रतिष्ठान से दही के 2 नमूने एकत्र किए गए। कुल 9 नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार, पूर्व में चलाए गए अभियानों में लिए गए 53 नमूनों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। इनमें से 6 नमूने असुरक्षित, 17 अधोमानक (सब-स्टैंडर्ड) और 30 मानक के अनुरूप पाए गए थे। इस छापेमारी अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में जलवायु परिवर्तन कार्यशाला आयोजित:प्रभागीय वनाधिकारी ने स्थानीय प्रभावों और अनुशंसित उपायों की जानकारी दी
    Next Article
    अटेंडेंस के नाम पर वसूली, विरोध पर उत्पीड़न:कानपुर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों का हंगामा, बोले- मनमाने नियम नहीं चलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment