Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिलीपींस में 2 ट्रेनी विमान टकराए, VIDEO:चारों पायलटों की मौत, इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवां बड़ा हादसा

    1 day ago

    1

    0

    फिलीपींस में शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के दो विमान टकरा गए। हादसे में दोनों विमानों में सवार चारों पायलटों की मौत हो गई। हादसा दोपहर 3:51 बजे मनीला के दक्षिण में लीपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास हुआ। दोनों SF-260 विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। एक विमान के टुकड़े सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरे। फिलीपीन वायुसेना ने SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। जांच पूरी होने तक ये विमान उड़ान नहीं भरेंगे। इस साल हवा में विमानों के टकराने का यह दुनिया का पांचवां बड़ा हादसा है। फिलीपींस ने 18 विमान खरीदे थे SF-260 इटली में बने ट्रेनिंग विमान हैं। फिलीपींस ने 2010-11 के दौरान ऐसे 18 विमान इटली की कंपनी से खरीदे थे। इनका इस्तेमाल वायुसेना के पायलटों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है। फिलीपींस की सेना लंबे समय से अपने सैन्य साजो-सामान को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके लिए जरूरी बजट जुटाना चुनौती रहा है। देश को वायुसेना के विमानों के साथ-साथ नौसेना और थलसेना की क्षमता भी बढ़ानी है। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच यह जरूरत और अहम हो गई है। सैन्य आधुनिकीकरण की कई योजनाओं में फंड की कमी और उन्हें पूरा करने में देरी जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं। SF-260 विमानों से जुड़े हादसे मई में 2 पायलट की मौत: उत्तरी फिलीपींस के पहाड़ी इलाके में SF-260 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में दो पायलट की मौत हुई थी। 2023 में भी विमान गिरा: ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें भी दो पायलट की जान गई थी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ: UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में कैसे दबोचा गया हिमांशु भाऊ, FBI को कहां से मिला इनपुट? लॉरेंस के दुश्‍मन की गिरफ्तारी की इनसाइड स्‍टोरी
    Next Article
    तुर्किये हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी की मदद नहीं करेगा:अगस्त में मक्का रक्षा समझौता साइन किया था; पाकिस्तान-अमेरिका ने भी दूरी बनाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment