Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन पर बात करने रुके, कार ने टक्कर मारी:उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरे, परिवार के 3 लोगों की मौत; केरल की घटना

    22 hours ago

    1

    0

    केरलम के त्रिशूर में शनिवार देर रात एक बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी 35 वर्षीय मुनीर, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सफना और उनके बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आने पर मुनीर ने अपनी बाइक गुरुवायूर-कुन्नमकुलम सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान पीछे से फुल स्पीड में आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी बाइक से परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा भी डैमेज हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हादसे की 3 तस्वीरें… कार की टक्कर से तीनों उछलकर 50 मीटर दूर गिरे गुरुवायूर पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से परिवार के तीनों सदस्य उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कार ड्राइवर ने कुछ दूरी पर कार रोकी और उतरकर फरार हो गया। जबकि कार में पिछली सीट पर बैठे दो लोग वहीं रहे। पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है। अब ड्राइवर की तलाश की जा रही है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर- बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला,VIDEO उदयपुर में बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से महिला को कुचल कर मार डाला। महिला के बेटे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। दोपहर में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शाम को स्कॉर्पियो और दो थार में 20-25 बदमाश पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुबई से सतना पहुंची पत्नी, पति को ढूंढ रही:बोली- बिना बताए भारत लौटे, अब नहीं मिल रहे; 12 साल छोटे युवक से की थी शादी
    Next Article
    Hanuman Ansh Box Office: 100 करोड़ के पार पहुंची नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश', यश को पछाड़ कर 31वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment