Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फॉर्च्यूनर और ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत:बस्ती में 3 घायल आधे घंटे तक तड़पड़े रहें, मशीन से लोहा काटकर घायलों को बाहर निकाला

    1 day ago

    1

    0

    बस्ती में बेकाबू फॉर्च्यूनर और ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। टीन लोग गंभीर घायल हैं। रविवार रात करीब 11 बजे हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार में मौजूद दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती करया गया है। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी का लोहा काटकर घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस 30 मिनट और एम्बुलेंस करीब 45 मिनट देरी से पहुंची। वहां कई घायल तड़पते रहें। जैसे-तैसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब 2 बजे प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक और घायल स्थानीय गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। मामला रुधौली थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव का बताया जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए- फॉर्च्यूनर पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव में सोमवार रात 11 एक सड़क हादसा हुआ। एक फॉर्च्यूनर और ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पंचायत भवन के सामने हुई। भानपुर की ओर से आ रही महाराष्ट्र नंबर की फॉर्च्यूनर ने दसिया की तरफ जा रही ट्रॉली को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली को भी भारी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी प्रयास किए। कुछ घायलों को खींचकर बाहर निकाला गया, जबकि कुछ को वाहन का लोहा काटकर बाहर निकालना पड़ा। 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस टीम स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस हादसे के लगभग 30 मिनट बाद पहुंची, और एम्बुलेंस को पहुंचने में करीब 45 मिनट लगे। गंभीर रूप से घायल लोग देर रात तक मौके पर तड़पते रहे। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों को रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से गनवरिया कला निवासी मल्हर और रामस्वरूप की मौत हो गई है। अन्य घायल आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं, और तीन घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देर रात तक घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी, 1 की मौत:चौराहों पर लगाए ग्रीन नेट, पारा सामान्य से 2.4°C ज्यादा; आज वार्म नाइट का अलर्ट
    Next Article
    बोगस फर्म बनाकर 4.31 करोड़ की ITC चोरी:बिना सप्लाई दस्तावेजों से क्लेम किया टैक्स, जांच में फर्म गायब मिली,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment