Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण गर्मी, 1 की मौत:चौराहों पर लगाए ग्रीन नेट, पारा सामान्य से 2.4°C ज्यादा; आज वार्म नाइट का अलर्ट

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने ज्यादा देर वेटिंग वाले चौराहों पर ग्रीन नेट लगवाए हैं, जिससे लोगों पर सीधे धूप नहीं पड़ रही है। बंथरा इलाके में धूप में काम कर रहे मजदूर की पानी पीते ही मौत हो गई। रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। मतलब कि आज रात में भी लू चलने की स्थिति रहेगी। सुबह हवा चलने से गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज होगा। दिन में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा के झोंके चलते रहेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा। 11 से 3 बजे के बीच रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी प्रदेश में गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है। बाहर काम करने वाले मजदूरों और धूप में लंबे समय तक रहने वालों को लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा है। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी। इस दौरान सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी, घमौरियां और हीट स्ट्रोक जैसी परेशानी हो सकती है। चाय, कॉफी, शराब और कोल्ड ड्रिंक कम पीने की सलाह दी है, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी बढ़ती है। बासी खाना खाने से भी बचने को कहा गया है। किसानों को फसलों की सिंचाई जारी रखने की सलाह दी गई है। वहीं, जानवरों को भी धूप से बचाकर छांव में रखने और पर्याप्त पानी देने को कहा गया है। काम के दौरान पानी पीया, बेहोश हो गया बंथरा थाना क्षेत्र के औरावां में कामगार चंद्रशेखर (43) की मौत हो गई। वह दोपहर में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी तो पानी पी लिया। इससे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह हसनखेड़ा का रहने वाला था। साथी मजदूरों ने चंद्रशेखर की बिगड़ती हालत देखकर उसे जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि चंद्रशेखर करीब एक साल पहले गांव में ही रहने वाले होरीलाल की हत्या के मामले में जेल गया था। वह चार महीने पहले ही जमानत पर छूटकर आया था और मजदूरी कर रहा था। उसके परिवार में मां, एक बहन और दो छोटे भाई हैं। हजरतगंज में सड़क पर लगाए ग्रीन नेट लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस ने पहल की है। राहगीरों और ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट होने पर रुकने वाले वाहन चालकों को राहत देने के लिए चौराहों पर ग्रीन नेट लगाया है। इससे लोगों के ऊपर सीधी धूप नहीं पड़ रही, जिससे राहत मिली है। रविवार को हजरतगंज में चौराहों पर ग्रीन नेट लगे दिखे। कम बारिश का अनुमान, खेती पर पड़ेगा असर मौसम विभाग के ताजा दीर्घकालिक पूर्वानुमान के मुताबिक, साल 2026 में उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कई वैश्विक मौसम कारक बारिश को प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गोलार्द्ध और यूरेशिया में सर्दियों व वसंत के दौरान बर्फ का फैलाव सामान्य से थोड़ा कम रहा है। हिंद महासागर में अभी तटस्थ स्थिति है, जो मानसून के अंत तक सकारात्मक रूप ले सकती है। इसके बावजूद प्रशांत महासागर में चल रही कमजोर ला-नीना स्थिति जून तक खत्म होकर तटस्थ हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान अल-नीनो जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है, जो आमतौर पर भारत में बारिश कम करती हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग ने यूपी और लखनऊ में इस बार कुल मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो इसका असर खेती और जल संसाधनों पर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई आज:अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं, फिजिकली पेश होने का आदेश
    Next Article
    फॉर्च्यूनर और ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत:बस्ती में 3 घायल आधे घंटे तक तड़पड़े रहें, मशीन से लोहा काटकर घायलों को बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment