Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फॉर्च्यूनर से 2 लोगों की जान लेने वाले की रंगबाजी:कस्टडी में जेब में हाथ डालकर चला, मंत्री संजय निषाद को फूफा बताता है

    18 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से MBBS छात्र समेत 2 लोगों की जान लेने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी में रंगबाजी से चलता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी उसे पकड़े हैं। वह जींस की दोनों जेबों में हाथ डालकर स्टाइल में चल रहा है। आरोपी गोल्डेन साहनी ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ कई रील बनाई हैं। उसकी मंत्री के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसने कैप्शन लिखा है- कैबिनेट मंत्री (फूफा)। वह खुद को सोशल मीडिया पर भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली भी बताता था। दरअसल, होली की रात गोल्डेन साहनी ने ओवरब्रिज पर MBBS छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा (50) को टक्कर मार दी थी। MBBS छात्र को हादसे के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि उमेश शर्मा ने गुरुवार देर रात एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे के एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया और थाने ले गई। उस समय उसने ब्लैक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। अगले दिन जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, तो वह सफेद शर्ट में नजर आया। पहले आरोपी की 3 तस्वीरें देखिए आरोपी का लड़की को भी धमकाने का VIDEO सामने आया हादसे के बाद गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गोल्डेन साहनी को गालियां दे रही है। इस पर गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है। इस दौरान लड़की सैंडल से मारने की बात भी कह रही है। जानिए पूरा मामला होली के दिन बुधवार रात करीब 10 बजे मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ था। एक फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों को हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश और उमेश शर्मा की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गए। वहीं, उमेश शर्मा घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। राहगीरों की सूचना पर करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और आकाश को रेलिंग से उतारा। इसके बाद पुलिस उमेश और आकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमेश कोमा में चले गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- हादसे में जान गंवाने वालों के बारे में पढ़िए MBBS छात्र घर का इकलौता बेटा था आकाश पांडेय संतकबीरनगर के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां माफी वार्ड नंबर 10 के रहने वाले थे। उनके पिता देवेंद्र नाथ पांडेय टेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि मां लीलावती देवी गृहिणी हैं। आकाश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और पढ़ाई में शुरू से ही तेज थे। होली के दिन आकाश शाम को दोस्त अनूप के घर गए थे। वहां खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। सूचना मिलते ही दोस्त अनूप अस्पताल पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने डॉक्टरों से कहा-साहब, मेरे दोस्त को बचा लीजिए। उमेश के भाई डॉक्टर, प्राइवेट जॉब करते थे गीता वाटिका के पास रहने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार शर्मा ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई प्राइवेट जॉब करते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। होली के दिन उमेश अपनी बहन के घर शाहपुर गए थे। वहां से रात करीब 9:30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वे मोहद्दीपुर–कौवाबाग ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद से ही वह कोमा में थे। मीडिया में चल रही खबरों से फॉर्च्यूनर चालक गोल्डेन साहनी का नाम सामने आया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को MBBS छात्र के साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल चुनाव- भारत विरोधी केपी ओली 6000 वोटों से पीछे:काठमांडू मेयर रहे बालेन शाह आगे, उनकी पार्टी को 52 सीटों पर बढ़त
    Next Article
    कानपुर में युवक का सुसाइड से पहले VIDEO:बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment