Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक का सुसाइड से पहले VIDEO:बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में लड़की के भाई की धमकी के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाया। बोला- हमारे घर वालों का इसमें कोई हाथ नहीं है। हमारी मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल हैं। इसके बाद युवक ने कमरे के कुंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड की घटना अरौल थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव के रहने वाले सैयद के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा चंदू (25) केरल में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार के लोगों ने बताया- चंदू का गांव के ही एक परिवार की रिश्तेदार नसिरापुर गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि लड़की के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। गुरुवार शाम को चंदू घर पर अकेला था जबकि परिवार के लोग खेत पर आलू की खुदाई करने गए थे। करीब 7 बजे चंदू का छोटा भाई समीर घर लौटा और भइया को आवाज दी। जब कोई हलचल नहीं हुई तो समीर कमरे में गया। जब खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। युवक ने शोर मचाया। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। छोटे भाई समीर ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद रस्सी काटकर चंदू की डेडबॉडी को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। 54 सेकेंड वीडियो बनाया, बोला- मैं युवती से शादी करना चाहते हैं सुसाइड से पहले युवक ने 54 सेकेंड का वीडियो जारी किया। उसने कहा- हमारे घर वालों का इसमें कोई हाथ नहीं है। हमारे मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल की वजह से हम जान देने जा रहे हैं। इन लोगों ने हमें धमकी दी थी कि तुम्हें जान से मरवा देंगे। तुम्हारे पूरे खानदान को मरवा देंगे। बाकी हमारा किसी से कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि हम उनकी लड़की से शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा- जान से मरवा देंगे। तुम्हारे खानदान को फंसवा देंगे। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर और वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फॉर्च्यूनर से 2 लोगों की जान लेने वाले की रंगबाजी:कस्टडी में जेब में हाथ डालकर चला, मंत्री संजय निषाद को फूफा बताता है
    Next Article
    नौतनवा गैस गोदाम पर सिलेंडर के लिए लंबी कतार:उपभोक्ता परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment