Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के बाद 2 मदरसे सील:1500 जवान तैनात; बाजार बंद, गवर्नर वीके सिंह की बेटी पहुंचीं

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद प्रशासन ने 2 मदरसे सील कर दिए हैं। मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ खोड़ा पहुंचे। पुलिस और RRF (रैपिड रेस्पांस फोर्स) के 1500 जवानों ने मार्च किया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीएम ने बताया, मदरसा स्मानिया अरनिया पासीमूल उलूक और सुल्तान अलारफीन मदरसे को सील किया गया है। बिजली भी काट दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मदरसे अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे थे। क्षेत्र के अन्य मदरसों की भी जांच की जा रही है। गाजियाबाद में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम 1600 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी है। अपराधियों की थानों पर हाजिरी लगवाई जा रही है। सूर्या की हत्या के आरोपी असद के घर बुलडोजर भी चलेगा। सोमवार को एसडीएम ने नोटिस दरवाजे पर चिपकाया था। अफसरों का कहना है कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। मिजोरम राज्यपाल की बेटी सूर्या की मां से मिलने पहुंचीं सूर्या चौहान की हत्या के 5 दिन बाद भी खोड़ा में बाजार बंद हैं। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग है। वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। सूर्या के घर पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह सूर्या की मां से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अब सीलिंग की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के पेट में चाकू घोपा था बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, खोड़ा पुलिस ने दोपहर में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं। फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… सूर्या चौहान हत्याकांड से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी IAS बनकर लड़की को फंसाया, 6.50 लाख ठगे:गोंडा में बोला- रॉ एजेंट हूं, मिशन पर जाने से पहले शादी करनी होगी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बृजभूषण के सांसद बेटे करण ने शाह से मुलाकात की, बेबाक हूं... किताब दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment