Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी IAS का पति बोला-रात में मेरा गला दबाया:बरेली में फेसबुक पर अफसर वाली तस्वीरें देख किया रिश्ता, जिंदगी बर्बाद कर दी

    16 hours ago

    1

    0

    ‘मुझे बताया गया कि लड़की IAS अफसर है। कोर्ट में एक मामला चल रहा है, फैसला आते ही जॉइनिंग हो जाएगी। फिर मेरी भी सरकारी नौकरी लगवा देगी। घरवालों ने सोचा कि परिवार की किस्मत बदल जाएगी। लेकिन, शादी के कुछ ही दिनों बाद पता चला कि सब कुछ झूठ था।’ यह कहना है बरेली के फरीदपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह का। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि लड़की के IAS अफसर होने का झांसा देकर उनकी शादी कराई गई। शादी के बाद पत्नी ने खुद को अफसर बताकर परिवार पर दबाव बनाया। जेवर और रुपए लिए, जमीन बेचने का दबाव बनाया। हम लोगों ने मना किया, तो झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। अब इसी मामले में पुलिस ने पत्नी साधना सिंह (फर्जी IAS) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, साधना के मायकेवालों ने सभी आरोपों को निराधार बताया। पिता का कहना है कि कोर्ट में सच्चाई सामने आ जाएगी। अब पति अभिषेक सिंह से जानिए पूरी कहानी… फेसबुक की तस्वीरों ने दिलाया भरोसा अभिषेक बताते हैं- रिश्तेदारों के जरिए शादी का प्रपोजल आया था। लड़की वालों ने दावा किया कि साधना आईएएस में चयनित है। कोर्ट में लंबित मामला खत्म होने के बाद नियुक्ति मिलनी है। यह भी कहा कि नौकरी मिलने के बाद वह मेरी भी सरकारी नौकरी लगवा देगी। मैंने उसका फेसबुक देखा। वहां आईएएस अफसर जैसे कपड़ों में और सरकारी कार्यक्रमों की तस्वीरें थीं। हमें पूरा भरोसा हो गया कि वह सच बोल रही है। कहती- मैं IAS हूं, घर का काम नहीं करूंगी अभिषेक ने बताया- 7 फरवरी, 2025 को हुई शादी के बाद साधना का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह घर का कोई काम नहीं करती थी। मां के कहने पर कहती थी कि मैं आईएएस अधिकारी हूं, कोई काम नहीं करूंगी। ज्यादा परेशान किया, तो सबको जेल भिजवा दूंगी। साधना ने मेरे पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें घर छोड़कर मेरी बहन के यहां जाना पड़ा। उसने तिलक में दिए गए चार लाख रुपए यह कहकर वापस ले लिए कि बेटी को बड़ी गाड़ी दी जाएगी। बाद में फाइनेंस पर बोलेरो खरीदी गई। लेकिन, शादी के अगले ही दिन साधना ने कहा कि उसकी किश्त ससुराल के लोग भरेंगे। भाई के लिए अस्पताल खोलने का दबाव, 20 लाख मांगे अभिषेक ने बताया- मैंने डी-फार्मा किया है। साधना ने मुझसे कहा कि 20 लाख रुपए दे दो। मेरा भाई डॉक्टर है, अस्पताल बनवा लेते हैं। तुम मेडिकल स्टोर चला लेना। साधना ने आईएएस बनने और कोर्ट केस में खर्च का हवाला देकर करीब 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और शादी में मिले अन्य जेवर ले लिए। बाद में बदायूं में अस्पताल बनाने के नाम पर 20 बीघा जमीन बेचने का दबाव बनाने लगी। रात में मेरा गला दबाकर मारने की कोशिश की अभिषेक बताते हैं- मार्च, 2026 की एक रात साधना ने सोते समय मेरा गला दबाकर हत्या की कोशिश की। मैंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। बाद में गांव में पंचायत हुई, जहां उसने जेवर लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इस बीच, मैं कई बार साधना के साथ बदायूं कोर्ट गया। वहां पता चला कि जिस मामले को आईएएस नियुक्ति से जुड़ा बताया जा रहा था, वह वास्तव में आईटी एक्ट से संबंधित एक पुराना मुकदमा था। इसके बाद एहसास हुआ कि मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस बोली- फेसबुक पर बनाई थी फर्जी IAS की छवि पुलिस के अनुसार, पूछताछ में साधना ने स्वीकार किया कि उसने फेसबुक पर खुद को आईएएस अधिकारी दिखाने के लिए फर्जी फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। पति से जमीन बेचकर अस्पताल बनवाने की बात कहने और विवाद के दौरान 40 लाख रुपए मांगने की बात भी स्वीकार की है। फरीदपुर थाने में दर्ज एफआईआर में साधना सिंह के अलावा उसके पिता नरेंद्रपाल सिंह, भाई सूर्य प्रताप और रिश्तेदार राजेंद्र सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया- 27 जून, 2026 को अभिषेक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर साधना सिंह को 13 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद साधना को जेल भेज दिया गया। साधाना के माता-पिता ने आरोपों को झूठा बताया साधना के माता-पिता ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। उनका दावा है कि साधना पढ़ाई में मेधावी है। पूरे मामले की सच्चाई कोर्ट में सामने आ जाएगी। ----------------------------- संबंधित खबर पढ़िए… बरेली में IAS बताकर शादी करने वाली महिला गिरफ्तार, 40 लाख रुपए मांगे थे, नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की दी धमकी बरेली के फरीदपुर में एक महिला ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती की, फिर प्रेम संबंध बनाकर शादी कर ली। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आमिर खान की तीसरी शादी नाजायज-यूपी के मुफ्ती का फतवा:कहा- गैर मुस्लिम महिला से रिश्ता गुनाह, करणी सेना बोली- एक्टर लव जिहादी
    Next Article
    आगरा में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली:महिला सिपाही ने साड़ी बांधी, अर्जेंटीना की टूरिस्ट ने कहा- थैंक्यू, यूपी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment