Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली:महिला सिपाही ने साड़ी बांधी, अर्जेंटीना की टूरिस्ट ने कहा- थैंक्यू, यूपी पुलिस

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची अर्जेंटीना की महिला टूरिस्ट की साड़ी खुल गई। वह बार-बार साड़ी बांध रही थीं। मगर साड़ी खुल जा रही थी। इससे टूरिस्ट थोड़ा असहज हो गई। यह देख सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही ने साड़ी बांधी। यह देख टूरिस्ट बहुत खुश हुई और उससे साड़ी बांधने और प्लेट्स बनाने का तरीका पूछा। सिपाही ने उसे साड़ी पहनना सिखाया। इसके बाद टूरिस्ट ने उनसे हाथ मिलाया और थैंक्यू यूपी पुलिस बोला। इसके बाद महिला सिपाही के साथ फोटो खिंचवाई। टूरिस्ट ने कहा-मुझे साड़ी पहनना अच्छा लगता है। इंडिया की यह वंडरफुल ड्रेस है। मामला मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए अर्जेंटीना के मैसी शहर से टूरिस्टों का एक दल पश्चिमी गेट से ताजमहल पहुंचा। ग्रुप में एक महिला टूरिस्ट ने स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहन रखी थी। सभी अंदर ताजमहल में घूम रहे थे। चलने के दौरान महिला टूरिस्ट की साड़ी बार-बार खुल जा रही थी। तभी वहां क्विक रिस्पांस टीम में नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी गुड्‌डी देवी उनके पास पहुंचीं। इसके बाद गुड्‌डी ने महिला टूरिस्ट को साड़ी पहनाई और उनकी प्लेट्स बनाई। विदेशी पर्यटक को साड़ी पहनने के बारे में बताया। सिपाही ने उन्हें बताया कि किस तरह साड़ी पहनी जाती है, जिससे पैरों में साड़ी न आए। विदेशी पर्यटकों ने गुड्‌डी से पूछा कि वो कब साड़ी पहनती हैं? कैसे संभालती हैं? पल्लू कितना बड़ा हो? प्लेट्स कैसे बनाई जाती हैं? महिला सिपाही बोली- ऑफ ड्यूटी साड़ी भी पहनती हूं महिला आरक्षी गुड्‌डी ने बताया कि वह जब मैं ऑफ ड्यूटी होती हूं तो साड़ी पहनती हूं। कभी -कभी ड्यूटी पर भी पुलिस की वर्दी वाली साड़ी पहन लेती हूं। उसने कहा- जब मैंने अर्जेंटीना की टूरिस्ट को साड़ी पहनाया तो उन्होंने हाथ मिलाया और थैंक्यू यूपी पुलिस बोला। टूरिस्टों के दल के साथ पुलिस टीम ने फोटो खिंचवाई साड़ी पहनने के बाद टूरिस्ट काफी खुश हो गई। उसने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को भी थैंक्यू बोला। इसके बाद सभी ने ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस दौरान पुलिस टीम में दरोगा शिवराज सिंह, हेड कॉन्स्टेबल किरण पाल सिंह, सिपाही दुर्गेश कुमार और महिला सिपाही गुड्डी देवी शामिल रहीं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में 60 हजार करोड़ से हाईवे और एक्सप्रेस-वे बनेंगे; लखनऊ को मिलेगा 3 मंजिला 23km लंबा फ्लाईओवर; VIDEO में गडकरी के बड़े ऐलान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार दोपहर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में करीब 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से नए हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की घोषणा की। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी IAS का पति बोला-रात में मेरा गला दबाया:बरेली में फेसबुक पर अफसर वाली तस्वीरें देख किया रिश्ता, जिंदगी बर्बाद कर दी
    Next Article
    गाजियाबाद में पिंक बूथ के बाहर युवक की तड़प-तड़पकर मौत:ऑटो चालक से विवाद के बाद थाने पहुंचा, 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment