Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी स्कीम का लालच देकर ग्रामीणों से ठगी:6 लोगों ने एसपी से की शिकायत, कप्तान ने दिए जांच के आदेश

    23 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। 'कैनविज इंफ्रा कॉर्पोरेशन इंडिया' और 'कैनविज इंडस्ट्रीज' नामक कंपनियों पर फर्जी स्कीम चलाकर सैकड़ों ग्रामीणों को ठगने का आरोप है। बुधवार को छह पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की गुहार लगाई। शिकायतकर्ताओं, जिनमें सुरेंद्र कुमार, रेनू सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं, ने बताया कि कन्हैया गुलाटी, राधिका गुलाटी और उनके सहयोगियों ने एक संगठित गिरोह बनाकर ग्रामीणों को लुभावनी योजनाओं का झांसा दिया। कंपनी ने कथित तौर पर वादा किया था कि 16,000 रुपये जमा करने पर तीन साल बाद 32,000 रुपये मिलेंगे। वहीं, 24,000 रुपये जमा करने पर 30 महीने तक हर माह 2,000 रुपये देने का लालच दिया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार, सुरेंद्र कुमार ने 36 लाख रुपये का निवेश किया था, जिसमें से उन्हें केवल 20 लाख रुपये ही वापस मिले हैं, जबकि 16 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। रेनू सिंह ने 1,51,000 रुपये, सुरेंद्र प्रताप ने 5,00,000 रुपये और जय प्रकाश ने 36,00,000 रुपये का निवेश किया। अन्य पीड़ितों में कौशलेंद्र ने 1,00,000 रुपये, शिव शंकर गुप्ता ने 3,00,000 रुपये, शिवकुमार गुप्ता ने 2,00,000 रुपये, अविनाश सोनकर ने 1,00,000 रुपये, विपिन और अमरेश ने 3,00,000 रुपये, राकेश कुमार ने 2,50,000 रुपये, प्रमोद वर्मा ने 3,90,000 रुपये, राम किशन यादव ने 36,00,000 रुपये, राधेश्याम वर्मा ने 6,00,000 रुपये और संजय वर्मा ने 12,00,000 रुपये लगाए। इसके अतिरिक्त, जंगली प्रसाद, राम निहोर वर्मा, बजरंगी, गुड़िया देवी, गौरी प्रसाद साहू, रीना देवी, जमुना प्रसाद, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, कृपाशंकर, रामजनक, राम श्रृंगार चतुर्वेदी, बीना मिश्रा, जय श्री पांडेय, राम जियावन, रामदेव, सुनील कुमार, गिरजा प्रसाद मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, मंजू देवी, रामसुंदर, राम सिद्ध, मिठाई लाल, कुन्नू लाल सहित कई अन्य लोगों ने भी कंपनी में 16-16 हजार रुपये का निवेश किया था। बैंक जाने पर पता चला कि संबंधित खातों में पैसे ही नहीं हैं और चेक पूरी तरह फर्जी हैं। ​पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे के लिए दबाव बनाया, तो आरोपियों ने फोन बंद कर लिए। व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करने पर आरोपियों ने निवेशकों को भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी पीड़ितों का दावा है कि यह गिरोह केवल गोंडा ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी करोड़ों की ठगी कर चुका है। एफआईआर की मांग शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों कन्हैया गुलाटी,राधिका गुलाटी, गोपाल गुलाटी, आशीष गुलाटी आदि के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और पीड़ितों की राशि वापस दिलाई जाए। फिलहाल इन सभी शिकायत पत्रों का संज्ञान लेते हुए गोंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी गई है और इन सभी लोगों से साक्ष्य मांगे गए हैं। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस पूरे मामले में पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने की भी निर्देश दिए हैं आज इन सभी लोगों ने एसपी कार्यालय में एसपी से मुलाकात की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते अरेस्ट:एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा, एक केस के एवज में मांगे थे 15 हजार
    Next Article
    कोविड महामारी के बाद SRN अस्पताल में बदलाव:लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की स्थायी व्यवस्था, 3000 बेड तक अपग्रेडेशन की बड़ी योजना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment