Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते अरेस्ट:एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा, एक केस के एवज में मांगे थे 15 हजार

    21 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल है। जानकारी के अनुसार, मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित इमरान मलिक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत में बताया गया कि पुलिसकर्मी उसके भाई को परेशान कर रहा था और मामले से राहत दिलाने के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित इमरान मलिक के मुताबिक, उसका भाई फैजान किसी मुकदमे में नामजद नहीं था, फिर भी उसे दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि होली के दिन भी पुलिस ने उसके भाई को उठाया था और बाद में पैसे देने का दबाव बनाया गया। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की गोपनीय जांच की और ट्रैप की योजना तैयार की। योजना के तहत शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये देकर आरोपी पुलिसकर्मी के पास भेजा गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने चौकी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को थाना सदर बाजार ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में एक दरोगा की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसने पैसे की मांग करवाई थी। हालांकि, फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को ही गिरफ्तार किया है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटी गंडक नदी में डूबने से मासूम की मौत:देवरिया के बिंदवलिया गांव में हादसा, परिवार में मातम
    Next Article
    फर्जी स्कीम का लालच देकर ग्रामीणों से ठगी:6 लोगों ने एसपी से की शिकायत, कप्तान ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment