Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप:बुलंदशहर में पीड़िता ने की शिकायत, अमरोहा की रहने वाली है धमकाने वाली महिला

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक महिला ने दूसरी महिला पर फर्जी वीडियो वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक राजनीतिक संगठन से जुड़ी हुई है और क्षेत्रीय पद पर कार्यरत रही है। आरोप है कि अमरोहा निवासी एक महिला उसी संगठन से जुड़ी बताई जा रही है। उसने उसकी सामाजिक छवि खराब करने के उद्देश्य से मनगढ़ंत आरोप लगाकर एक फर्जी वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी महिला ने वीडियो में उसका नाम लिया, जिससे उसकी पार्टी और समाज में प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने और पुलिस के माध्यम से झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी है। तहरीर में यह भी बताया गया है कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह लगातार सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो पोस्ट कर रही है। हाल ही में 5 मार्च को भी आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर पीड़िता को बदनाम करने का प्रयास किया था। इन घटनाओं के कारण पीड़िता मानसिक तनाव में है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:धर्म छिपाकर शादी का झांसा देने और रेप केस में DCP से मांगा स्पष्टीकरण, SHO और विवेचक सस्पेंड
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी के कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन:10 साल नौकरी के बाद आउटसोर्सिंग पर कर रहे, कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment