Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी VIDEO से बदनाम करने की साजिश:बस्ती में 'केले के पेड़ का चोर' बताकर क्लिप किया था वायरल, पत्रकार पर मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में पत्रकार सतीश श्रीवास्तव के खिलाफ मॉर्फ्ड वीडियो वायरल करने के मामले में मुक़दमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत की गई है। मामला नगर पालिका क्षेत्र के बभनगांवा मोहल्ला निवासी बबिता की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक पत्रकार ने उनका और उनके भतीजे का एक आपत्तिजनक और झूठा वीडियो बनाकर वायरल किया। शिकायत के अनुसार, वीडियो में उनके भतीजे को 'केले के पेड़ का चोर' बताया गया था, और बबिता को भी उसके साथ खड़ा दिखाया गया, जिससे उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह वीडियो उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की नीयत से प्रसारित किया गया था। राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बस्ती के पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और बुधवार रात आरोपी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने कहा है कि वे आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया जारी रखेंगे। उनका कहना है कि इस फर्जी वीडियो के कारण उन्हें सामाजिक अपमान और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध:बीजेपी के पूर्व मंत्री ने सैकड़ों लोगों के साथ फिल्म बैन की मांग की
    Next Article
    वकीलों ने SI पर गलत चालान, अभद्र व्यवहार का आरोप:बुलंदशहर SSP कार्यालय में शिकायत, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment