Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद डीएम रमेश रंजन का तबादला:संतोष कुमार शर्मा बने नए जिलाधिकारी, विवादों में रहा पिछला कार्यकाल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन का तबादला कर दिया। महाराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल प्रदेश सरकार द्वारा 38 आईएएस अधिकारियों के किए गए बड़े तबादलों का हिस्सा है। शासनादेश के अनुसार, रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है। वे लंबे समय से जिले की कमान संभाल रहे थे। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष कुमार शर्मा अब फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उन्हें एक तेजतर्रार और प्रशासनिक पकड़ रखने वाला अधिकारी माना जाता है। महाराजगंज में जिलाधिकारी रहते हुए वे प्रशासनिक कसावट और राजस्व कार्यों में तेजी के लिए चर्चित रहे हैं। रमेश रंजन का कार्यकाल केवल प्रशासनिक सख्ती ही नहीं, बल्कि कई विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहा। हाल ही में तत्कालीन टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने जिला प्रशासन को प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना दिया था। तहसीलदार ने शासन स्तर तक भेजी शिकायत में जमीन संबंधी मामलों, प्रशासनिक दबाव और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसी प्रकरण में महंगे आईफोन को लेकर भी चर्चाएं तेज थीं और मामला मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। इसके अलावा, बीते कुछ दिनों में जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर जनता का जबरदस्त विरोध भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था। शहर से लेकर कस्बों तक प्रदर्शन, ज्ञापन और धरने हो रहे थे, जिन पर डीएम रमेश रंजन को स्वयं सख्त रुख अपनाना पड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में चाचा-भतीजे में खूनी संघर्ष, दो घायल:जमीन-ट्रैक्टर बंटवारे को लेकर फायरिंग, वीडियो सामने पर जांच शुरू
    Next Article
    बुलंदशहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत:3 घंटे की बारिश से तापमान में गिरावट; सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment