Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद एनकाउंटर- पुलिस देख चलती ट्रेन से कूदे बदमाश:बच्चे को ढाल बनाया, खेत में छिपे; 3 घंटे बाद मारे गए

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दो बदमाश एनकाउंटर में मार गिराए गए। बदमाशों ने बचने के लिए एक बच्चे को ढाल बना लिया था, लेकिन वो बच नहीं पाए। उनकी फायरिंग में एसओजी के दो जवान भी घायल हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों बदमाश झारखंड भागने की फिराक में थे। ट्रेन में जवानों को देखकर वे आउटर पर कूद गए। SOG ने पीछा किया तो अचानक फायरिंग शुरू कर दी। 3 घंटे तक चले इस एनकाउंटर में क्या-क्या हुआ, कहां से बदमाश आ रहे थे? एसओजी टीम से कहां पर चूक हुई है… दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने इसकी पड़ताल की। पढ़िए एनकाउंटर में शामिल जवानों, गांववालों से पूरी कहानी… हॉस्पिटल के मालिक से बदमाशों ने लूटी थी चेन एनकाउंटर में शामिल एक पुलिसकर्मी के मुताबिक, इटावा में 3 जुलाई को GLP हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आरएस पाल से चेन लूट ली गई। डॉ. पाल मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सीसीटीवी से अंकित बाथम की पहचान हुई। पुलिस ने लूट में शामिल एक बदमाश को 7 दिन बाद पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। लेकिन, अंकित अपने साथी सुमित यादव के साथ दिल्ली भाग गया। एसओजी की टीम उसे सर्विलांस पर लिए हुए थी। इसी दौरान एसओजी को उसकी लोकशन दिल्ली मिली। एक टीम वहां पहुंच गई। इधर, अंकित बाथम को पता चल गया कि एसओजी उसके पीछे है। इसलिए वह झारखंड भागने की फिराक में थे। जैसे ही गाजियाबाद से संबलपुर एक्सप्रेस पकड़ी, एसओजी के चार जवान भी उनके पीछे ट्रेन में चढ़ गए। एक बदमाश ने एसओजी के जवानों को पहचान लिया एसओजी की दूसरी टीम शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने लगी। लेकिन, रास्ते में अंकित और सुमित यादव ने एसओजी के जवानों को पहचान लिया। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से 400 मीटर पहले आउटर पर करीब 11:30 बजे ट्रेन जैसे ही स्लो हुई, वैसे ही दोनों चलती ट्रेन से कूद गए और नगला कन्हई गांव की तरफ भागने लगे। इसके लिए एसओजी की दोनों टीमें तैयार नहीं थीं। ट्रेन में मौजूद टीम ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी टीम को सूचना दी और ट्रेन से कूदकर बदमाशों के पीछे लग गई। बदमाशों का पीछा करते हुए पेट्रोल खत्म हुआ रेलवे स्टेशन पर एसओजी की टीम भी गाड़ी से बदमाशों के पीछे भागी। बदमाशों ने रास्ते में एक बाइक छीनी और भागने लगे। लेकिन, बाइक का पेट्रोल कुछ मीटर जाकर ही खत्म हो गया, जहां उसे छोड़कर वह पैदल ही रेलवे लाइन के किनारे से भागने लगे। रास्ते में एक बच्चे को सुमित ने गन पॉइंट पर लिया और पुलिस को धमकाने लगा। पुलिस जब पीछे नहीं हटी तो दोनों स्कूल में घुस गए। एसओजी जवान के पेट में लगी गोली बदमाशों ने पुलिस को रोकने के लिए फायरिंग की। एसओजी की टीम पूरी तरह से तैयार नहीं थी। पहली गोली एसओजी जवान डेविड चौहान के पेट में लगी। दूसरा जवान पुष्पेंद्र पोजिशन ले रहा था, इसी दौरान उसके कंधे पर गोली पर लगी। एसओजी टीम ने स्कूल होने की वजह से वहां पर जवाबी फायरिंग नहीं की। बाउंड्रीवाल कूदकर खेतों की तरफ भाग निकले बदमाश मौके का फायदा उठाकर दोनों बदमाश स्कूल की बाउंड्रीवाल कूदकर खेतों की तरफ भाग निकले। इधर, आसपास के थानों और इटावा से 300 जवान और पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। चारों तरफ से बदमाशों को घेर लिया गया। करीब 500 मीटर दूर बाजरे के खेत में सुमित यादव छिप गया। बचने के लिए वह फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। यहां से करीब आधे किलोमीटर दूर अंकित बाथम मक्के के खेत में जाकर छिप गया। वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन चारों तरफ पुलिस होने की वजह से वह निकल नहीं पाया। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस जवानों ने उसे मक्के के खेत में ढेर कर दिया। अब पढ़िए गांववालों ने क्या बताया… नगला कन्हई निवासी अवनीश कुमार ने बताया- दो बदमाश स्कूल की ओर से आए थे। उनमें से एक ने एक बच्चे को पकड़ लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद बच्चा उनके चंगुल से छूटकर एक गली की ओर भाग गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। 4 पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को घेरा था अवनीश ने बताया, फायरिंग में गांव में किसी को गोली नहीं लगी। गांव वालों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़वाने में पुलिस की मदद की, जबकि दूसरा बदमाश भाग गया। मौके पर 4 पुलिसकर्मी मौजूद थे। गोलीबारी के दौरान ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। उनके मुताबिक, दोनों बदमाश लगातार पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे। शोर सुनकर सभी लोग घर से बाहर निकले सुशीला देवी ने बताया कि उन्होंने घटना को अपनी आंखों से नहीं देखा। वह घर पर थीं, तभी बाहर से शोर सुनाई दिया। लोगों की आवाज सुनकर पता चला कि बदमाश भाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों और उन्हें पकड़ने वालों के बीच पीछा चल रहा था। इसी दौरान भागते हुए बदमाशों ने गोलीबारी भी की और फिर वहां से भाग निकले। दोनों हार्डकोर क्रिमिनल थे एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया- दोनों बदमाश 25–25 हजार के इनामी थे। बदमाश अंकित उर्फ सीपू गांव रमायन, थाना भरथना का रहने वाला था। सुमित यादव उर्फ विवेक थाना सैफई के नगला हरनाथ का निवासी था। एसएसपी के अनुसार, दोनों बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागे थे। पुलिस की दो टीमें उनका पीछा करती रहीं। एक बदमाश को जवाबी फायरिंग में मार गिराया गया, जबकि दूसरा खेतों की ओर भाग गया। घेराबंदी के दौरान उसने फिर पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा। जवाबी कार्रवाई में उसे भी ढेर कर दिया। सुमित पर 26 मुकदमे दर्ज थे पुलिस के अनुसार, मारा गया सुमित यादव उर्फ विवेक थाना सैफई का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ इटावा, लखनऊ, फिरोजाबाद तथा मैनपुरी समेत कई जिलों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित 26 मुकदमे दर्ज थे। वहीं, अंकित उर्फ सीपू के खिलाफ बसरेहर और इकदिल थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के चार मुकदमे दर्ज थे। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर: ट्रेन से कूद भागे, बच्चे पर बंदूक तानी; 300 जवानों ने खेत में घेरकर मारा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पीछा कर रहे दो पुलिसवालों को गोली मार दी। एक जवान की हालत गंभीर है। बदमाश भागते हुए 1 किमी दूर गांव के खेत में छिप गए। 300 पुलिसवालों ने बदमाशों को घेर लिया। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू को जेल में VIP ट्रीटमेंट:टीवी-सोफा, मच्छर भगाने की मशीन लगी; दावा- विधायक से बढ़िया इंतजाम
    Next Article
    आजम ने जिसे तनखैय्या कहा,वही IAS करेगा यूनिवर्सिटी का फैसला:100 करोड़ चुकाने होंगे; बुलडोजर से बचने के तीन रास्ते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment