Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद के पाडम मार्केट में लगी भीषण आग:बेसमेंट में हादसा, 10 दुकानें प्रभावित, जेसीबी से दीवार तोड़कर पाया काबू

    10 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के कस्बा पाडम में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एक तीन मंजिला मार्केट के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली, जिससे ऊपर की 10 दुकानों पर खतरा मंडरा गया। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यह आग नगला इमलिया निवासी अमरपाल स्वामी की मार्केट के बेसमेंट में स्थित अखिलेश माहेश्वरी के गोदाम में लगी। गोदाम में बारदाना, सिबाला का तेल और प्लास्टिक के ड्रम बड़ी मात्रा में रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे धुएं के गुबार पूरे बाजार में फैल गए। जिस बेसमेंट में आग लगी थी, उसके ऊपर मोबाइल, रेडीमेड वस्त्र और परचून सहित लगभग 10 दुकानें संचालित होती हैं। धुआं और आग की लपटें ऊपर पहुंचने पर दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें खाली कर दीं। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। बेसमेंट में आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी मशीन से बेसमेंट की पीछे की दीवार तोड़ी गई और अंदर पानी डाला गया। देर शाम तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने का निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। आग से बेसमेंट में रखा अखिलेश माहेश्वरी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके अतिरिक्त, प्रशांत कम्युनिकेशन, रजत मोबाइल और प्लाई बोर्ड की दुकान को भी व्यापक क्षति पहुंचने की सूचना है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। गौरतलब है कि लगभग चार वर्ष पहले भी कस्बा पाडम में एक भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यशराज, क्रिक आईटी अकादमी ने जीते मैच:सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए
    Next Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ और किंग कोबरा आमने-सामने:सफारी के दौरान सैलानियों ने कैमरे में कैद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment