Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद के युवक की दुबई में मौत:झील में डूबा, प्राइवेट कंपनी में करता था काम

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के एक समाजसेवी के बेटे की दुबई में झील में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फिरोजाबाद स्थित उनके घर में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय अनुज पालीवाल के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित तिलक नगर निवासी समाजसेवी गिरीश कुमार पालीवाल के बेटे थे। अनुज अपने बड़े भाई अक्षत के साथ दुबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। अनुज अपने तीन दोस्तों के साथ झील में नहाने गए थे। नहाते समय उन्हें चक्कर आया और वे गहरे पानी में चले गए। उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर अनुज के भाई अक्षत और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। परिवार के करीबी कमल पालीवाल ने बताया कि अनुज और अक्षत 10 फरवरी को अपने घर फिरोजाबाद आए थे और 24 फरवरी को दुबई वापस लौटे थे। अक्षत पिछले पांच साल से दुबई में नौकरी कर रहे थे, जबकि अनुज नौ महीने पहले ही वहां गए थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय अनुज को हृदयाघात हुआ, जिसके कारण वे झील में डूब गए। मृतक का शव बुधवार को फिरोजाबाद पहुंचने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलएलबी छात्र का शव रेल पटरी किनारे मिला:फिरोजाबाद में हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    World Asthma Day 2026 -हर मरीज तक इनहेलर पहुंचना जरूरी:मेरठ के विशेषज्ञों की सलाह धूल, वेपिंग और तनाव से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment