Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में भगवान परशुराम शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत:शोभायात्रा में पुष्पवर्षा कर पेश की भाईचारे की मिसाल

    1 day ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में रविवार रात को भगवान महर्षि परशुराम की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़े। पूरे शहर में 'जय श्री परशुराम' के जयकारे गूंजते रहे और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा की एक प्रमुख विशेषता गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का प्रदर्शन रही। शहर के कई स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को मालाएं पहनाईं और पुष्पवर्षा कर सामाजिक एकता का संदेश दिया, जिसकी लोगों ने सराहना की। शोभायात्रा का शुभारंभ रसूलपुर क्षेत्र स्थित राजा दाल मिल से हुआ। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और नगर विधायक मनीष असीजा ने संयुक्त रूप से इसे हरी झंडी दिखाई। आयोजन अध्यक्ष सुनील वशिष्ठ और संयोजक लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में, शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम दरबार, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा नालबंद चौराहा, गली बोहरान स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, छोटा चौराहा, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सेंटर चौराहा, बर्फखाना और डाकखाना मार्ग से गुजरी। यह रामलीला मैदान स्थित महर्षि भगवान परशुराम शिविर पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, जलपान और स्वागत की व्यवस्था की गई थी। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने भी विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी कराई। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह उल्लेखनीय था। शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखी गई। एक समान आकर्षक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने यात्रा की भव्यता बढ़ाई। अखाड़ा कलाकारों ने पारंपरिक युद्ध कला और करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग शोभायात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर कई थानों की पुलिस बल तैनात किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित:देश के नामी शायरों की ग़ज़लों पर झूमे श्रोता
    Next Article
    महोबा NEET छात्रा अपहरण-दुष्कर्म: मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास गिरफ्तार:दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए, सभी पांच नामजद अब जेल में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment