Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा NEET छात्रा अपहरण-दुष्कर्म: मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास गिरफ्तार:दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए, सभी पांच नामजद अब जेल में

    1 day ago

    1

    0

    महोबा में बहुचर्चित नीट छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास और हल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। इन दो गिरफ्तारियों के साथ, इस मामले में अब सभी पांचों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हालांकि, इस मामले में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब पीड़िता का मुख्य आरोपी मोहित के साथ शादी करने का एक वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस अब सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। महोबा जनपद का यह नीट छात्रा अपहरण और दुष्कर्म मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी महोबा पहुंचकर स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास और हल्लू उर्फ अजेश को पसवारा मोड़ से गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी थी। पूरा मामला बीते 30 अप्रैल का है, जब मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा, जो महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी, कोचिंग से लौटते समय लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर 1 मई को महोबा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार विशेष टीमों ने 16 मई को छात्रा को सकुशल बरामद किया। अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद मुकदमे में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में भगवान परशुराम शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत:शोभायात्रा में पुष्पवर्षा कर पेश की भाईचारे की मिसाल
    Next Article
    हमीरपुर में प्रदर्शन में शामिल सर्वदलीय नेताओं पर केस दर्ज:एनएच हादसों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई थी अधिकारियों से नोंकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment