Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी एयरपोर्ट पर 3 टैक्सी चालक गिरफ्तार:डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने यात्रियों को घेरकर जबरन गाड़ी में बैठाने वाले चालकों पर की कार्रवाई

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को जबरन टैक्सी में बैठाने और अभद्र व्यवहार करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के निर्देश पर थाना फूलपुर पुलिस एयरपोर्ट परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय हो गई है। मंगलवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने तीन टैक्सी चालकों को गिरफ्तार किया। ये चालक यात्रियों को घेरकर उन पर सवारी के लिए दबाव बना रहे थे। इस दौरान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। यात्रियों का आरोप था कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कुछ टैक्सी और ऑटो चालक उन्हें घेर लेते हैं और जबरन अपनी गाड़ियों में बैठाने का प्रयास करते हैं। मना करने पर उनके साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया जाता है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने अब एयरपोर्ट परिसर में चार पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई है। उन्हें यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियम तोड़ने वाले चालकों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई पिछले दो दिनों से जारी है। सोमवार को भी चार चालकों को गिरफ्तार कर दो वाहन जब्त किए गए थे। पुलिस ने सभी वाहन मालिकों और चालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही खड़े करें। यदि कोई चालक यात्रियों को परेशान करता पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा मेला में अलग-अलग हादसों में 3 की मौत:नाले में मिला शव, तालाब में डूबा युवक; बाइक की टक्कर से पेंटर की गई जान
    Next Article
    फिरोजाबाद में खाई में गिरी बाइक, बेटे की मौत:आगरा से दवा लेकर लौटते समय पिता गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment