Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कांवड़ यात्री किसान की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से की मांग

    19 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले कांवड़ लेने जा रहे 50 वर्षीय किसान हरिओम प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन पीड़ित परिवार अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर सुभासपा के प्रदेश प्रभारी बलराज सिंह प्रजापति पीड़ित परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बलराज सिंह प्रजापति ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, हरिओम प्रजापति पांच दिन पहले नौगावां सादात थाना क्षेत्र में मुंडा मुकारी गांव के पास लहूलुहान हालत में मिले थे। उन्हें गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां बीते रविवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जब हरिओम प्रजापति का शव गांव पहुंचा, तो परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने शव को जोया ईकौंदा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। नौगावां सादात थाना पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने अभी तक एक हत्यारोपी टिंकू उर्फ नरेंद्र को जेल भेजा है। गुरुवार को सुभासपा के प्रदेश प्रभारी बलराज सिंह प्रजापति ने पीड़ित परिवार के साथ दोबारा एसपी कार्यालय पहुंचकर नौगावां सादात पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 24 घंटे के भीतर अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई और गिरफ्तारी न होने पर जिला मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में महिला ने सुसाइड किया:10 साल पहले हुई थी शादी, कमरे में फांसी लगाई
    Next Article
    कमिश्नर राजेश कुमार अम्बेडकरनगर पहुंचे:कलेक्ट्रेट, तहसील और ब्लॉक का जायजा लिया, रिकॉर्ड समय पर भेजने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment