Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में महापौर के नेतृत्व में महिला आरक्षण पर प्रदर्शन:कांग्रेस के खिलाफ नगर निगम परिसर में जोरदार नारेबाजी

    2 hours ago

    2

    0

    फ़िरोज़ाबाद। गुरुवार को नगर निगम परिसर में महापौर कामिनी राठौर के नेतृत्व में महिला पार्षदों और नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण कानून, देश की महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित हो चुका है, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। महापौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिला आरक्षण को केवल एक राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार दिलाने की दिशा में कभी ईमानदारी से काम नहीं किया और उनका इतिहास महिलाओं को केवल वोट बैंक समझने का रहा है। कामिनी राठौर ने आगे कहा कि जब भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक हिस्सेदारी की बात आई, तब-तब कांग्रेस ने उन्हें ठोस अधिकार देने के बजाय भ्रमित करने का काम किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकार छीनना जानती हैं, इसलिए महिला विरोधी मानसिकता रखने वालों को जनता जवाब देगी। नगरनिगम परिसर में एकत्रित महिला पार्षदों और कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक हक दिलाने में जो भी दल बाधा बनेगा, उसे महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। प्रदर्शन के दौरान “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “महिलाओं का हक मारने वालों होश में आओ” जैसे नारे गूंजते रहे। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीति, शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ाने का काम हो रहा है, जबकि कांग्रेस महिलाओं के नाम पर केवल दिखावटी राजनीति करती रही है। इस अवसर पर नगरनिगम की महिला पार्षद, कर्मचारी और भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंगूपुरा में तीन हेक्टेयर जमीन को कराया कब्जा मुक्त:हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद एमडीए ने लिया एक्शन
    Next Article
    आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती, डीएम सख्त:बलिया में एक भी कार्ड न बनाने वाले ANM-CHO को शोकॉज नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment