Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार:लूट के वांछित एक बदमाश के पैर में लगी गोली, हेड कांस्टेबल घायल

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में सोमवार तड़के नसीरपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान लूट के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम का एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर गठित पुलिस टीम सोमवार सुबह सहजादपुर-डिडौली मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 1 मार्च की रात हुई लूट की घटना में वांछित आरोपी लूटा गया ऑटो बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कच्चे रास्ते की ओर मुड़कर भागने लगा। ऑटो में सवार एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली हेड कांस्टेबल जितेंद्र राजौरिया के हाथ को छूती हुई निकल गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र रामदास (निवासी ग्राम खितौली, थाना नसीरपुर, हाल निवासी शंभू नगर, शिकोहाबाद) और प्रशांत उर्फ भोला पुत्र सतीश चंद्र (निवासी ग्राम खितौली, थाना नसीरपुर) के रूप में हुई है। घायल आरोपी सोनवीर को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, लूटे गए 1,000 रुपये, एक लूटा गया मोबाइल फोन और लूटा गया ऑटो बरामद किया है। नसीरपुर थाना में दर्ज मुकदमा के अनुसार, ऑटो चालक राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मार्च की रात शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से ग्राम रपड़ी जाते समय दो युवकों ने उसका ऑटो, मोबाइल और 1,200 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस घटना का सफल अनावरण करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबरपुर में होली पर 24 घंटे जलापूर्ति और स्वच्छता सुनिश्चित:नगर पालिका ने पूरी कर ली तैयारियां, पानी और सफाई की विशेष तैयारी
    Next Article
    शाहिद हत्याकांड, पेट में एक गोली लगने से गई जान:सुल्तानपुर में खेत में बकरी जाने पर चचेरे भाई ने दागी गोली, पहले से है रंजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment