Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहिद हत्याकांड, पेट में एक गोली लगने से गई जान:सुल्तानपुर में खेत में बकरी जाने पर चचेरे भाई ने दागी गोली, पहले से है रंजिश

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में चचेरे भाई द्वारा गोली मारे जाने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बकरी के खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जिसमें पुरानी रंजिश भी एक कारण बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अभियोग दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मृतक शाहिद हुसैन के पेट में एक गोली लगी थी, जिससे उनकी जान गई। यह घटना रविवार दोपहर को हुई थी।....... बंधुआकला थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारी निवासी मृतक शाहिद हुसैन के पुत्र अरमान हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पटीदार सहरू हुसैन और उनके भाई इकरार हुसैन (पुत्रगण नजरू हुसैन) का उनके परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। अरमान के अनुसार, रविवार दोपहर उनके पिता शाहिद हुसैन घर के पास इमामबाड़े पर बैठे थे। वहां सहरू हुसैन और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। अचानक सहरू ने पुरानी रंजिश के चलते शाहिद को अपशब्द कहे और झगड़ा करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने सहरू को वहां से भगा दिया। घर जाते समय सहरू ने शाहिद को जान से मारने की धमकी दी और कहा, "रुको, मैं अभी आ रहा हूं।" कुछ देर बाद सहरू अपने घर से असलहा लेकर अपने भाई के साथ दोबारा इमामबाड़े पर आया। उसके भाई ने सहरू को गोली मारने के लिए उकसाया, यह कहते हुए कि "तुम जाओ गोली मार दो, जो होगा हम देख लेंगे।" इसके तुरंत बाद, सहरू ने शाहिद पर फायरिंग कर दी। गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर अरमान घर से बाहर निकले और देखा कि सहरू हुसैन उनके पिता को गोली मारकर भाग रहे थे। अरमान ने उनका पीछा किया, लेकिन सहरू मौके से फरार हो गया। परिजन शाहिद को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार:लूट के वांछित एक बदमाश के पैर में लगी गोली, हेड कांस्टेबल घायल
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार:फिरोजाबाद में पुलिस के हाथ को छूती हुई निकली गोली, 24 घंटे में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment