Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर:ट्रेन से कूद भागे, बच्चे पर बंदूक तानी; 300 जवानों ने खेत में घेरकर मारा

    1 day ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पीछा कर रहे दो पुलिसवालों को गोली मार दी। एक जवान की हालत गंभीर है। बदमाश भागते हुए 1 किमी दूर गांव के खेत में छिप गए। 300 पुलिसवालों ने बदमाशों को घेर लिया। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान इटावा निवासी अंकित उर्फ सीटू और सुमित के रूप में हुई है। 14 दिन पहले दोनों ने इटावा में अपने एक साथी के साथ GLP हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आर.एस. पाल से चेन लूट ली थी। पाल उस वक्त मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) तीनों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दोनों बदमाश अंकित-सुमित ट्रेन से झारखंड भाग रहे थे। SOG को सर्विलांस से इनकी भनक लग गई। शुक्रवार 11.45 बजे जब ट्रेन शिकोहाबाद पहुंची तो सादी वर्दी में SOG के जवान उन्हें पकड़ने पहुंच गए। दोनों बदमाशों ने ट्रेन में पुलिसवालों को पहचान लिया। वह कूदकर भागने लगे। जवान भी उनके पीछे भागे। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने स्टेशन के बाहर एक बच्चे को उठा लिया। बंधक बनाकर उसे गन पॉइंट पर ले लिया। पीछा कर रहे पुलिसवालों को धमकी दी कि यहां से हट जाओ, वरना गोली मार दूंगा। यह सुनकर पुलिसवाले रुक गए। बदमाश तुरंत बच्चे को छोड़कर वहां से भागे और एक युवक की बाइक छिन ली। उससे भागने लगे। पुलिस ने भी गांव वालों की बाइक लेकर उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें दो पुलिसवालों डेविड चौहान और पुष्पेंद्र को गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बदमाश बाइक छोड़कर नग्ला कन्हई गांव के स्कूल में घुस गए। पुलिस पहुंची तो बाउंड्री वॉल कूदकर भाग गए। पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश को गोली लग गई। लेकिन, स्कूल के पीछे ही खेत में दोनों बदमाश छिप गए। तब तक आसपास के थानों की फोर्स भी पहुंच गई। जवानों ने गांव को घेर लिया, ताकि वह बाहर भाग न पाए। इसके बाद एक-एक खेत की तलाशी शुरू की। मक्के के खेत में दोनों बदमाश छिपे थे। पुलिस ने ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक-एक कर दोनों बदमाश ढेर हो गए। एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए… घटना से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीपसीक के सीईओ बने सबसे अमीर एआई स्टार्टअप फाउंडर:8वीं में कॉलेज मैथ्स सुलझाने वाले लियांग अब 3.47 लाख करोड़ के मालिक हैं
    Next Article
    रामपुर SP सोमेंद्र मीना को हटाया,:आजम की पत्नी ने एक दिन पहले जौहर यूनिवर्सिटी से पुलिसकर्मियों को भगाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment