Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर SP सोमेंद्र मीना को हटाया,:आजम की पत्नी ने एक दिन पहले जौहर यूनिवर्सिटी से पुलिसकर्मियों को भगाया था

    1 day ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने शुक्रवार शाम पांच IPS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें रामपुर और ललितपुर के एसपी भी शामिल हैं। रामपुर के SP सोमेंद्र मीना का तबादला कर उन्हें आगरा इंटेलीजेंस भेज दिया गया है। 2015 बैच के प्रमोटी IPS अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया SP बनाया गया है। अभी तक वे सुरक्षा मुख्यालय में तैनात थे। रामपुर जिला प्रशासन ने 2 दिन पहले बुधवार को आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को ढहाने का आदेश दिया था। गुरुवार को आजम की पत्नी तंजीन फातिमा यूनिवर्सिटी पहुंचीं। वहां पुलिसकर्मियों को देखकर भड़क उठीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को यूनिवर्सिटी से भगा दिया था। इससे पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। उधर, ललितपुर के SP मोहम्मद मुश्ताक को हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। वे करीब तीन साल ललितपुर में रहे। किस अफसर को कहां भेजा गया, ट्रांसफर लिस्ट देखिए… अब बात उन 2 IPS अधिकारियों की, जो SP बनाए गए… अनिल कुमार सिंह बने रामपुर के नए एसपी 2015 बैच के प्रमोटी आईपीएस अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया एसपी बनाया गया है। अभी तक वे सुरक्षा मुख्यालय में तैनात थे। अनिल 2022 में पीपीएस से प्रमोट होकर आईपीएस बने थे। आईपीएस बनने के बाद वे भर्ती बोर्ड और इटावा की 28वीं बटालियन में कमांडेंट रहे। इसके बाद 10 अक्टूबर 2025 से उनकी तैनाती सुरक्षा मुख्यालय में थी। साढ़े तीन महीने में ही हटे सोमेंद्र मीना सोमेंद्र मीना को रामपुर में सिर्फ साढ़े तीन महीने बाद ही हटा दिया गया। उन्हें 30 मार्च को रामपुर का एसपी बनाकर भेजा गया था। 2017 बैच के आईपीएस सोमेंद्र मीना इससे पहले महराजगंज के एसपी थे। तीन साल बाद ललितपुर से हटे मुश्ताक शासन ने ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक का भी तबादला कर दिया है। वे करीब तीन साल से ललितपुर में एसपी के पद पर तैनात थे। उनकी जगह संजीव कुमार वाजपेई को नया एसपी बनाया गया है। संजीव कुमार वाजपेई 2018 बैच के प्रमोटी आईपीएस अधिकारी हैं। अभी तक वे एटा में 43वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी का तबादला कर उन्हें 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। खबर अपडेट हो रही है… -------------------------- ये भी पढें- फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर:ट्रेन से कूद भागे, बच्चे पर बंदूक तानी; 300 जवानों ने खेत में घेरकर मारा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पीछा कर रहे दो पुलिसवालों को गोली मार दी। एक जवान की हालत गंभीर है। बदमाश भागते हुए 1 किमी दूर गांव के खेत में छिप गए। 300 पुलिसवालों ने बदमाशों को घेर लिया। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर:ट्रेन से कूद भागे, बच्चे पर बंदूक तानी; 300 जवानों ने खेत में घेरकर मारा
    Next Article
    रेप-पीड़ित बच्ची का इलाज नहीं किया, सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा:कहा- आपको डॉक्टर लिखने का हक नहीं; गाजियाबाद में चली गई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment