Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, 5 लोग झुलसे:ट्रामा सेंटर में इलाज जारी, ग्रामीण भीगे कपड़े डालकर आग बुझाई

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के मटेसना स्थित हलपुरा गांव में बुधवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव हलपुरा निवासी मजदूर दिनेश कुमार की पत्नी रेनू गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। उनके पास उनकी 16 वर्षीय बेटी दीप्ति, छह वर्षीय नाती गणेश, बेटे की साली 16 वर्षीय भावना (निवासी जसवंतनगर, इटावा) और भावना की बहन 24 वर्षीय चांदनी बैठी थीं। इसी दौरान सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैलीं, जिससे पास बैठे सभी पांच लोग झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह भीगे कपड़े डालकर आग बुझाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। झुलसे हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अजय कुमार और थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दबंगों ने राजस्व टीम-पुलिस के सामने झोपड़ी में लगाई आग:शाहजहांपुर में अवैध कब्जा हटाने गई टीम के सामने वारदात, 20 पर FIR
    Next Article
    सहारनपुर में 3 अभियुक्तों को 6-6 साल की सजा:कोर्ट ने 12 साल पुराने लूट व फायरिंग केस में की सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment