Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में बीजेपी 'महापाठशाला' में 3 राज्यों को 'हैट्रिक' मंत्र:यूपी-बिहार-उत्तराखंड के 210 पदाधिकारी नोटबुक-पेन लेकर पहुंचे, लेट पहुंचने पर बाहर हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

    1 hour ago

    3

    0

    काशी के सारनाथ में गुरूवार को बीजेपी की महापाठशाला का आगाज हुआ। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने 3 राज्यों के 210 पदाधिकारियों से संवाद शुरू कर दिया है। इन तीनों राज्यों के नेताओं को कार्यशाला में 'हैट्रिक' मंत्र दिया जाएगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल कापी पेन के साथ पदाधिकारियों को प्रवेश दिया गया। लेट पहुंचने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को प्रवेश नहीं मिला और वे सत्र से बाहर चले गए। इसके साथ ही सभी के मोबाइल जमा कराने के बाद ही उन्हें अंदर इंट्री दी गई। उधर, सुबह दिल्ली और लखनऊ से पहुंचे ​पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेककर जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद सारनाथ स्थित प्रशिक्षण स्थल पर सत्र में शामिल हुए। सभी आज रात मां गंगा की आरती में भी शामिल होंगे। गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत भाजपा की उत्तर-पूर्व जोन (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार) की महत्वपूर्ण कार्यशाला का केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में आगाज हुआ। राष्ट्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित तीनों राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यशाला में उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होने पहुंचे हैं। ​ धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में विजय की चाणक्य नीति सिखाई जाएगी। भाजपा नेताओं के अनुसार पाठशाला का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के सांगठनिक ढांचे को अभेद्य बनाना और आगामी चुनावों के लिए 'हैट्रिक का मास्टर प्लान' तैयार करना है। पाठशाला की सबसे खास बात इसका सख्त अनुशासन है। भाजपा की उत्तर-पूर्व जोन की महत्वपूर्ण कार्यशाला प्रशिक्षण महाअभियान के सह समन्वयक राजू भंडारी ने कहा कि यह व्यक्ति को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार से आए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ​इस कार्यशाला में तीन प्रमुख राज्यों के कुल 210 कद्दावर पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं इसमें ​उत्तर प्रदेश 90, ​बिहार 70 और ​उत्तराखंड के 31 पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक के अंदर मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे केवल पेन और डायरी लेकर ही अंदर जाएं । ​दिग्गजों का जमावड़ा ​बीजेपी के राष्ट्रीय और प्रादेशिक संगठन के लगभग सभी बड़े चेहरे इस समय सारनाथ में मौजूद हैं। ​राष्ट्रीय नेतृत्व में तरुण चुघ, ओमप्रकाश धनखड़, वी. सतीश, शिवप्रकाश समेत सभी राष्ट्रीय महामंत्री/संगठन महामंत्री, ​उत्तर प्रदेश नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और अश्वनी त्यागी शामिल हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में कुछ मस्जिदों में नहीं हुई तरावीह:मौलानाओं में फंसा था चांद देखने का मसला, पहले रोजे पर इबादत में जुटे लोग
    Next Article
    भदोही रोजगार मेले में 9 अभ्यर्थी चयनित:70 शामिल हुए, तीन कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment