Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कुछ मस्जिदों में नहीं हुई तरावीह:मौलानाओं में फंसा था चांद देखने का मसला, पहले रोजे पर इबादत में जुटे लोग

    1 hour ago

    1

    0

    रमजान का चांद नजर आने को लेकर प्रयागराज में कुछ मसला फंसा रहा। आधी रात तक मौलाना चांद नजर आने, न आने की गवाही में मशगूल रहे। ऐसे में कुछ मस्जिदों में तरावीह नहीं हो सकी। हालांकि आधी रात वहां से भी ऐलान हो गया कि गुरुवार को पहला रोजा रखें। अब जिन मस्जिदों में तरावीह बुधवार को नहीं हो सकी वह गुरुवार से तरावीह शुरू करेंगे। रमजान का पहला रोजा गुरुवार को रखा गया। मुस्लिम इलाकों में रोजेराद इबादत में जुटे हैं। पांच वक्त की नमाज और तरावीह के लिए मस्जिदों में खास इंतजाम हुए हैं। वहीं घरों में भी पूरे दिन महिलाएं रोजा रख कुरआन पाक की तिलावत कर रही हैं। इफ्तारी के सामानों का बाजार भी मुस्लिम इलाकों में सज गया है। चौक, घंटाघर, नखासकोहना, अटाला, नुरुल्ला रोड, करेली आदि में सहरी और इफ्तार के सामान की सैकड़ों दुकानें खुल गई हैं। इफ्तार से पहले शाम को यहां की रौनक अलग ही नजर आएगी। कुछ मस्जिदों में नहीं हो सकी तरावीह प्रयागराज में रमजान के चांद नजर आने को लेकर देर रात तक पेंच फंसा रहा। ऐसे में कुछ मस्जिदों में तरावीह नहीं पढ़ी गई। कई जगह तो तरावीह पढ़ाई जाने शुरू होने के बाद कैंसिल की गई। असल में शहर काजी जामा मस्जिद से चांद की तस्दीक नहीं हुई थी। ऐसे में उस मसलक के मानने वालों ने तरावीह नहीं शुरू की। जबकि सुन्नी मरकजी रुहते हिलाल कमेटी कदीम ने चांद दिखने की तस्दीक करते हुए ऐलान कर दिया। मुफ्ती मोहम्मद मुजाहिद हुसैन रजवी ने ऐलान किया कि चांद नजर आ गया है। ऐसे में गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। इसके साथ ही बुधवार रात ईशा की नमाज के बाद सभी मस्जिदों में तरावीह होगी। शहर की अन्य मस्जिदों वसीउल्ला मस्जिद, अबू बकर मस्जिद, वसियाबाद मस्जिद, हरी मस्जिद सिविल से चांद की तस्दीक कर दी गई। इन सभी जगह तरावी शुरू हो गई देर रात तस्दीक फिर रोजे का ऐलान शहर काजी चांद दिखने की तस्दीक के लिए ऐलान करते रहे। अंत में वाराणसी में किसी ने चांद दिखने की शहादत देने की बात कही। जामा मस्जिद से लोग बनारस पहुंचे वहां उस शख्स से कुरआन पर हाथ रखकर कसम खाई कि उन्होंने चांद देखा है। इसके कई गवाह भी सामने आए। इसके बाद शहर काजी के सामने उनसे गवाही दिलाई गई। इसके बाद आधी रात के बाद जामा मस्जिद से भी ऐलान हुआ कि गुरुवार को पहला रोजा रखें। गर्मियों के मुकाबले इस बार मौसम सर्द है, ऐसे में रोजा आसान माना जा रहा है। मौलानाओं का कहना हे कि इस बार पहला का होगा। गर्मी में पड़ने वाले रोज के वक्त में इस बार 2 घंटे 11 मिनट की कमी रहेगी। 2016 में सबसे लंबा रोजा 15 घंटा 45 मिनट का रहा था। इस बार सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का होगा। 29वां रोजा का सहरी का वक्त सुबह 5:02 बजे, इफ्तार शाम 6:31 बजे होगा। प्रयागराज में करेली, अटाला, रसूलपुर, रोशनबाग, नूरूल्ला रोड, चकिया, बहादुरगंज, दरियाबाद, शाहगंज, नखासकोहना, चौक, अकबरपुर, निहालपुर, खुल्दाबाद, रानीमंडी, सेवईं मंडी, सब्जीमंडी, हिम्मतगंज, कटरा, कीडगंज, मुट्‌टीगंज, जानसेनगंज आदि इलाकों की मस्जिदों, दरगाहों में तरावीह के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा कई गेस्ट हाउस और घरों में भी तरावीह अदा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस:20 दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद आज अपनी बात रखेंगे
    Next Article
    काशी में बीजेपी 'महापाठशाला' में 3 राज्यों को 'हैट्रिक' मंत्र:यूपी-बिहार-उत्तराखंड के 210 पदाधिकारी नोटबुक-पेन लेकर पहुंचे, लेट पहुंचने पर बाहर हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment