Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महिला की गला घोंटकर हत्या, भाई पर आरोप:ससुराल से लेकर गया था साथ, पिता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में एक महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मामला दही थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान उमा कांति पत्नी रिंकू, निवासी कछियन खेड़ा, थाना फतेहपुर चौरासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम को उमा कांति का भाई अजय पुत्र रामनरेश उसे ससुराल से अपने साथ ले गया था। देर रात पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। पिता ने लगाया हत्या का आरोप मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। उन्होंने अजय पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि उमा कांति की शादी 30 नवंबर 2025 को रिंकू के साथ हुई थी। शादी को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे। वह चार बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, धमकाया:डर की वजह से 3 दिन चुप रही; पुलिस ने सुरक्षा में पेपर दिलवाया
    Next Article
    काशी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस:20 दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद आज अपनी बात रखेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment