Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नए बाईपास के शांति पुल के पास हुआ हादसा

    20 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में नए बाईपास स्थित शांति पुल के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान थाना उत्तर क्षेत्र निवासी शिवम और उनकी बहन रश्मी के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान नए बाईपास स्थित शांति पुल के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही हुई दोनों की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम और रश्मी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। भाई-बहन की एक साथ मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा राजू शर्मा के घर पहुंचे:परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया, श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    एथेनॉल फैक्ट्री विवाद पर प्रबंधन ने दी सफाई:रोहन जायसवाल ने कहा- सभी मानकों का होगा पालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment