Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में दंपती से लूट, पेमेश्वरगेट के पास वारदात:चेन छीनी, पति से मारपीट; भीड़ ने दो लुटेरों को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में पेमेश्वर गेट के पास शुक्रवार रात एक दंपती से लूट हो गई। दावत से लौटते समय बदमाशों ने पति से मारपीट की और पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। यह घटना थाना दक्षिण क्षेत्र में श्रीराम मैरिज होम के पास पेमेश्वर गेट पर हुई। छारबाग (थाना लाइनपार) निवासी नीरज अपने पति के साथ दावत खाकर बाइक से घर लौट रही थीं। दंपती जैसे ही पेमेश्वर गेट के पास पहुंचे, चार संदिग्ध युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। बदमाशों ने अचानक बाइक के आगे ब्रेक लगवाकर दंपती का संतुलन बिगाड़ दिया, जिससे बाइक गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पत्नी नीरज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसके साथ भी हाथापाई की गई और उसके गले से सोने की चेन झपट ली गई। वारदात के दौरान दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाकी दो आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पेमेश्वर गेट और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शादी-ब्याह के सीजन में ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़:मौसम बदलने और शादी सीजन में खानपान से बढ़ी बीमारियां
    Next Article
    लड़की बोली-मर जाओ, वैलेंटाइन डे पर मिली युवक की लाश:प्रयागराज में होमगार्ड पिता ने लगाया हत्या का आरोप, बोले-मारकर लटका दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment