Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की बोली-मर जाओ, वैलेंटाइन डे पर मिली युवक की लाश:प्रयागराज में होमगार्ड पिता ने लगाया हत्या का आरोप, बोले-मारकर लटका दिया

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में वैलेंटाइन डे के दिन 12वीं के छात्र का शव कमरे में लटका मिला। पिता ने बेटे के साथ कोचिंग करने वाली एक लड़की और उसके पांच दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की ने बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजा था—“मर जाओ।” इसके अगले दिन उनके बेटे की लाश मिली। मामला प्रयागराज के टैगोर टाउन इलाके का है। युवक की पहचान होमगार्ड विनोद कुमार गिरी के बेटे आशुतोष के रूप में हुई है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर लड़की को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की। अब जानिए पूरा मामला… टैगोर टाउन के रहने वाले होमगार्ड विनोद कुमार गिरी डॉयल 112 की गाड़ी के ड्राइवर के रूप में तैनात हैं। उनका बेट आशुतोष प्रताप गिरी (15) नवाबगंज स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में 12वीं पढ़ता था। चाचा सुनील कुमार गिरी ने बताया- टैगोर टाउन में हमारे दो मकान हैं। एक मकान में आशुतोष अपने माता-पिता के साथ रहता था, जबकि दूसरे मकान में बड़े भाई और मां रहती हैं। शुक्रवार को मां मेरी बहन के घर गई थी। इसलिए आशुतोष यहीं सोने आया हुआ था। पिता विनोद ने बताया- सुबह करीब 6 बजे मैं उसे जगाने गया तो चैनल अंदर से बंद था। कुछ देर खटखटाने के बाद बड़े भाई आए। उन्होंने चैनल खोला। फिर उन्होंने आशुतोष के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर देखा कि अंदर उसका शव फंदे से लटक रहा है। पिता ने बताया कि बेटे के मोबाइल पर शुक्रवार रात का एक लड़की का मैसेज था- मर जाओ। और अगले दिन उसकी लाश मिली। पिता ने लगाया हत्या का आरोप आशुतोष, डी कारगिल हाइट कोचिंग में पढ़ता था। पिता के अनुसार, कोचिंग में उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई। वह टैगोर टाउन स्थित जयराज मेमोरियल गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। बेटे ने 13 फरवरी को बताया था कि वह लड़की ब्लैकमेल कर रही। वह लगातार पैसों की मांग कर रही थी और काफी पैसे भी ले चुकी थी। जब बेटे ने कहा कि अब पैसे नहीं दे पाएगा, तो उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी। वह लड़की अपनी एक रूम पार्टनगर और दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रही थी। पिता का आरोप है कि बेटे को मारकर लटकाया गया है। पूछताछ के लिए लड़की को थाने लाया गया जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने बताया- युवती को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ----------------- यह खबर भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में दंपती से लूट, पेमेश्वरगेट के पास वारदात:चेन छीनी, पति से मारपीट; भीड़ ने दो लुटेरों को पकड़ा
    Next Article
    निषाद पार्टी ने भू-माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया:उन्नाव में SDM से कार्रवाई की मांग, उत्पीड़न का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment